RK TV News
खबरें
Breaking News

मोतीहारी:14 सितंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का अयोजन।

RKTV NEWS/मोतीहारी (बिहारी)23 अगस्त।जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवराज त्रिपाठी के निदेश के आलोक में अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी-सह- सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चम्पारण राजेश कुमार दुबे की अध्यक्षता उनके कार्यालय कक्ष में आगामी 14 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बानने के लिए जिला प्रशासन के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। सचिव डालसा राजेश कुमार दुबे ने बताया कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के तत्वाधान में दिनांक 14.09.2024 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन पूर्वी चंपारण व्यवहार न्यायालय परिसर मोतिहारी में किया जायेगा जिसमें सुलहनीय वादों का निष्पादन आपसी समझौते के आधार पर किया जायेगा। सुलहनीय वादों यथा आपराधिक मामले, दिवानी मामले, दुर्घटना बीमा दावा, पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, भू-अधिग्रहण, राजस्व, बिजली, पानी एवं अन्य विपत्र से संबंधित एनआई एक्ट 138 के अन्तर्गत दर्ज केस, बैंक ऋण, कर्मचारियें के वेतन एवं पेंशन से संबंधित विवादित मामलों का निपटारा सुलह- समाझौते के आधार पर किया जायेगा। संबंधित पक्षकार इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने विवादों को राष्ट्रीय लोक अदालत में बिना खर्च बिलकुल मुफ्त में तत्काल समाप्त करा सकते हैं।
सचिव श्री दुबे ने कहा कि सभी विभागीय पदाधिकारी ऐसे सभी मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में लाये ताकि इसका निःशुल्क समाधान किया जा सके। पदाधिकारी आपस में समन्वय बनाकर एवं लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करेंगे तो अधिक से अधिक वादो को सुलह कराने में सहुलियत रहेगी।
बैठक में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्वी चंपारण के साथ प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, वाट एवं माप पदाधिकारी, श्रम संसाधन विभाग के पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

नीतीश कुमार ने अधिकारी के सिर पर गमला रख दिया, प्रशांत किशोर बोले – नीतीश कुमार की शारीरिक और मानसिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे राज्य का नेतृत्व कर सकें, उनको CM बनाए रखना BJP की मजबूरी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने कश्मीरी पंडित समुदाय को हेराथ पोश्ते की बधाई दी।

rktvnews

भोपाल: राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के विद्यार्थियों के शैक्षिक भ्रमण का मानव संग्रहालय में शुभारंभ।

rktvnews

गढ़वा:SIS GTO (अधिकारी सेवा ) बैच के प्रशिक्षण का अमन कुमार पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया गया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर :रेल दुर्घटना में घायलों की स्तिथि का जायजा लेने सदर अस्पताल पहुंचे क्यामुद्दीन अंसारी।

rktvnews

वाराणसी:विश्व भोजपुरी सम्मेलन के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव डा.अरुणेश नीरन को अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment