RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर: डीएम ने इंजीनियरिंग कॉलेज का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)12 जुलाई।जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा गुरुवार को अभियंत्रण कॉलेज बक्सर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में उपस्थित प्राचार्य से नवनिर्मित भवन के संबंध में पृच्छा करने पर बताया गया कि नवनिर्मित भवन का हस्तांतरण कर दिया गया है एवं भवन में अधिष्ठापित फर्नीचरों का हस्तांतरण करना शेष है। इस संबंध में निर्देश दिया गया कि नवनिर्मित भवन में विभागीय मानक के अनुरूप यदि भवन में कोई कार्य यथा गेट, ग्रील, रेलिंग, रंग-रोगन, प्लास्टर इत्यादि पूर्ण नहीं हुआ है का निरीक्षण कर सूची तैयार करते हुए भवन प्रमंडल विभाग एवं जिला पदाधिकारी को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।
निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि छात्र-छात्राओं को बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज करने हेतु पर्याप्त संख्या में बायोमैट्रिक मशीन नहीं लगाया गया है। छात्र-छात्राओं की सुविधा हेतु अधिक से अधिक बायोमैट्रिक मशीन अधिष्ठापित करने का निर्देश दिया गया।
छात्र-छात्राओं के बीच सांस्कृति कार्यक्रम, योगा, खेल कूद प्रतियोगिता इत्यादि नियमित रूप से कराने का निर्देश दिया गया।
महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के सहुलियत हेतु इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम विकसित करने हेतु विभाग से समन्वय स्थापित करने का निर्देश प्राचार्य को दिया गया।

Related posts

भोजपुर:तुलसीदास के पास मानवतामूलक समाज-दर्शन की दृष्टि थी : प्रो. बलिराज

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला ग्राम गाड़ी योजना समिति की बैठक संपन्न!इस योजना का उद्देश्य गांव से प्रखंड जिला मुख्यालय एवं शहर तक आवागमन की सुविधा बहाल करना है:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 25 सितंबर 24

rktvnews

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को डाक विभाग द्वारा हर घर तिरंगा अभियान में तिरंगा भेंट।

rktvnews

राष्ट्रपति ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर शुभकामना दी।

rktvnews

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एमडीजे विद्यालय के छात्रों ने निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली।

rktvnews

Leave a Comment