RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

सिवान:सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में क्यूं मैनेजमेंट सिस्टम और टोकन डिस्पले डिवाइस की स्थापना होने से बढ़ेगी स्वास्थ्य सुविधाएं।

दवाओं का वितरण, वेटिंग एरिया में डिस्पले पर दिखायी देगा टोकन।

स्वास्थ्य संस्थानों में ओपीडी सेवा को सुव्यवस्थित और ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा उठाया गया ठोस कदम: कार्यपालक निदेशक

सदर अस्पताल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक लागू की जाएगी व्यवस्था: सिविल सर्जन

RKTV NEWS/सिवान(बिहार )21 जनवरी।स्वास्थ्य सेवाओं को गुणवत्तापूर्ण बनाने और सुदृढ़ीकरण को लेकर विभागीय स्तर पर हर संभव प्रयास किया जाता है। ताकि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों से सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में इलाज करने वाले मरीजों को बेहतर और उच्च गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जाए। जिसको लेकर अब जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल से लेकर ग्रामीण क्षेत्र वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक के ओपीडी सेवा को सुव्यवस्थित और पहले से ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा ठोस कदम उठाया गया है। इसके लिए “क्यू मैनेजमेंट सिस्टम” के तहत टोकन डिस्प्ले डिवाइस (इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले डिवाइस) और पब्लिक एड्रेस सिस्टम की पूर्ण स्थापना की जाएगी। इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत ने पत्र जारी कर बिहार के सभी सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। ताकि सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में मरीजों को दी जाने वाली सुख सुविधाओं को तकनीकी रूप से उन्नत बनाना, समयबद्ध तरीके से सेवा प्रदान करना और अस्पतालों में पारदर्शिता को बढ़ावा देना इसका मुख्य उद्देश्य है। हालांकि इसके अलावा यह प्रणाली अस्पतालों में भीड़ प्रबंधन को भी सरल बनाने के साथ साथ मरीजों के अनुभव को बेहतर बनाने में अहम भूमिका का निर्वहन किया जाएगा।
कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत द्वारा पत्र के माध्यम से आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है कि ओपीडी पंजीकरण काउंटर से मरीजों का चिकित्सकवार टोकन नंबर जनरेट किया जाएगा। पंजीकृत मरीज को टोकन नंबर और संबंधित चिकित्सक का नाम अंकित टोकन स्लिप प्रदान की जाएगी। मरीज संबंधित चिकित्सक के कक्ष के सामने अपनी बारी का इंतजार कर सकें। इस पहल के अंतर्गत, मरीजों की जानकारी को इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले डिवाइस के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। प्रत्येक चिकित्सक के कक्ष के दरवाजे पर चिकित्सक का नाम और टोकन नंबर डिस्प्ले डिवाइस पर दिखेगा, ताकि मरीजों को अपनी बारी का पता चल सके। इसके साथ ही नर्सिंग डेस्क पर भी मरीजों के टोकन नंबर को डिस्प्ले किया जाएगा।
सिविल सर्जन डॉ श्रीनिवास प्रसाद ने बताया कि क्यू मैनेजमेंट सिस्टम के तहत टोकन डिस्प्ले डिवाइस (इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले डिवाइस) और पब्लिक एड्रेस सिस्टम की स्थापना से शहरों जैसी व्यवस्था देखने को मिलने वाली हैं। क्योंकि बड़े बड़े शहरों या अस्पतालों में डिस्प्ले सिस्टम के माध्यम से मरीजों का उपचार किया जाता है। ठीक उसी तरह से अब सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सुविधा जल्द ही बहाल की जाएगी। वहीं इस सिस्टम का एक और महत्वपूर्ण पहलू दवा वितरण काउंटर भी है, जहां मरीजों को उनके टोकन नंबर के अनुसार दवाएं दी जाएंगी। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से दवा वितरण काउंटर पर मरीजों के नाम और टोकन नंबर की घोषणा की जाएगी, ताकि कोई मरीज अपनी बारी से छूट न जाए। इसके अलावा काउंटर पर मरीजों का टोकन नंबर इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले डिवाइस पर दिखाई देगा, जिससे वह अपनी बारी का सही समय जान सकता है। यह व्यवस्था सदर अस्पताल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक लागू की जाएगी।
जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम विशाल कुमार ने बताया कि इस नई प्रणाली के माध्यम से ओपीडी में मरीजों की भीड़ को अच्छे तरीके से सुव्यस्थित करने में काफी सहयोग मिलेगा। वही मरीजों को अपने टोकन नंबर के अनुसार दवा मिलेगी। जिससे अस्पताल के अंदर बेवजह भीड़ को आसानी से कम किया जा सकता है। जबकि अधिक व्यवस्थित तरीके से सेवाएं दी जा सकेगी। इसके अलावा इस प्रणाली से अस्पतालों में पारदर्शिता बढ़ेगी, क्योंकि मरीजों को यह पता रहेगा कि उनकी बारी कब आने वाली है और उन्हें किस चिकित्सक से इलाज मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे अस्पतालों की कार्यप्रणाली में सुधार होगा और मरीजों को अधिक सुविधाजनक अनुभव मिलेगा। इस प्रणाली को जिले के सभी सरकारी अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लागू किया जाएगा।

Related posts

दरभंगा:कार्यालय परिचारी का असामयिक निधन,हुई शोक सभा।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार जलवायु सम्मेलन एवं प्रदर्शनी तथा राष्ट्रीय डॉल्फिन शोध केन्द्र, पटनासहित कई योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने हरिवंश को दिलाई शपथ।

rktvnews

दरभंगा:अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा निर्माण हेतु अधिगृहीत जमीन का डीएम ने किए भौतिक निरीक्षण।

rktvnews

आगजनी के पीड़ित दुकानदार से मिला भाकपा माले और व्यवसायिक संघ का प्रतिनिधिमंडल,कानूनी कार्रवाई और मुआवजे की कि मांग।

rktvnews

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने ट्रेडिशनल पॉलिसीज़ पर वित्त वर्ष 2024-25 में दिए 900 करोड़ रुपए से ज्यादा के लोन।

rktvnews

Leave a Comment