RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: नई दिल्ली के गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे पत्रकार भीम सिंह भवेश,मिला आमंत्रण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 जनवरी।भोजपुर जिले के समाजसेवी व वरीय पत्रकार डॉ भीम सिंह भवेश को राजधानी दिल्ली में आयोजित 76वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान गणमान्य व्यक्ति के रूप सम्मिलित होगें जिसके लिए प्रसार भारती दिल्ली द्वारा आमंत्रण पत्र मिला है। श्री भवेश सपत्निक 25 जनवरी को दिल्ली जायेंगे। बता दें कि श्री मोदी ने “मन की बात” के 110वें एपिसोड में बिहार के भोजपुर निवासी समाजसेवी व पत्रकार भीम सिंह ‘भवेश’ की विशेष चर्चा की थी। उन्होंने मुसहर समुदाय के उत्थान में डॉ भवेश के प्रयासों की खुब सराहना की थी।श्री भवेश ने अब तक मुसहर जाति के आठ हजार बच्चों का दाखिला स्कूल में करवाया,सौ से ज्यादा मेडिकल कैंप लगवाए और कोरोना काल में भी लोगो की मदद की। इन्होंने चार पुस्तके लिखी है।वर्ष 2024 में पटना में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी भीम सिंह ‘भवेश’ को सम्मानित किया था।मां आरण्य देवी मंदिर का जीर्णोद्धार की शुरुआत की और चल रहा है।1992 से पत्रकारिता के क्षेत्र मे हैं. इसके बाद समाजसेवा से जुड गये। वे ‘नई आशा’ नामक संस्था से जुड़े। इस दौरान उन्होंने मुसहर समाज के लोगो के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं।

Related posts

भोजपुर : वीर कुंवर सिंह की धरती पर किसको मिलेगा ताज और कौन होगा बेताज।

rktvnews

भोजपुर पुलिस अधीक्षक निर्देशानुसार लंबित वारंट, इश्तेहार और कुर्की की कार्रवाई तेज!अभियुक्त कर रहे आत्मसमर्पण।

rktvnews

दरभंगा:किसानों के फार्मर आई.डी.निर्माण तथा ईकेवाईसी कार्य का जिलाधिकारी ने लिया स्थलीय जायजा।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर वायब्रेंट विलेजेज़ के विशेष अतिथियों के साथ नई दिल्ली में संवाद किया।

rktvnews

मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागपत का किया निरीक्षण!व्यवस्थाओं को देखकर मंत्री ने अधीक्षक एवं उनकी टीम की प्रशंसा।

rktvnews

उज्जैन:हरियाली अमावस्या के अवसर पर वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जायेगा।

rktvnews

Leave a Comment