RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

एमकेएस कालेज : नये प्रधानाचार्य ने संभाला पदभार।

RKTV NEWS/सीतामढ़ी,14 अप्रैल।ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई महाकवि कालिदास सूर्यदेव महाविद्यालय त्रिमुहान- चंदौना के नये प्रधानाचार्य (प्रभारी) डा. चंदेश्वर प्रसाद साहू ने गुरुवार को अपना पदभार संभाल लिया. पहले डॉ फूलो पासवान इस महाविद्यालय के प्रधानाचार्य थे. उनका तबादला घोघरडीहा के कालेज में हो गया। डॉ चंदेश्वर प्रसाद साहू महिला महाविद्यालय, मधुबनी के वाणिज्य विभाग में प्राध्यापक थे। इनकी प्रशासनिक क्षमता और विद्वता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन्हें इस महाविद्यालय के प्रधानाचार्य पद का प्रभार सौंपा है। महाविद्यालय के शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, छात्रों और अभिभावकों ने इस पदस्थापना का स्वागत किया है. पदभार ग्रहण के वक्त प्रो. ममता पांडेय, प्रो. बबीता कुमारी,वरीय सहायक विजय मिश्र, प्रणव आनंद आदि मौजूद थे. महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेदकर की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा. चंदेश्वर प्रसाद साहू का कहना रहा कि बाबा साहेब अंबेदकर कलम के सच्चे सिपाही और वैचारिक क्रांति के प्रणेता थे. वह पढ़ते रहे, बढ़ते रहे और आखिरी सांस तक लड़ते रहे।

Related posts

बिहार:पटना : एसआरपी कालेज मे दीपावली पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

हर खेत को मिलेगा पानी, एक लाख करोड़ के बजट से संवरेगा एमपी का किसान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल श्री हरिचंदन को रथ यात्रा के लिए दिया गया आमंत्रण।

rktvnews

अनुभव पुरस्कार 2023 कल विज्ञान भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा प्रदान किए जाएंगे

rktvnews

भारत में कोयला आयात में कमी।

rktvnews

Leave a Comment