RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:पटना : एसआरपी कालेज मे दीपावली पर कार्यक्रम आयोजित।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 30 अक्टूबर। पटना के सीताराम राजेंद्र प्रसाद (एस आर पी) कॉलेज के प्रांगण में महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के साथ महाविद्यालय के शासी निकाय एवं प्रबंधन समिति की उपस्थिति में प्रकाश पर्व दीपावली पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के बाद दीपावली के अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों के बीच मिठाई के पैकेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर  महाविद्यालय के संस्थापक डॉ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि यह आम धारणा है कि प्रभु श्रीराम के अयोध्या से लौटने की खुशी में दीपावली का पर्व मनाया जाता है। लेकिन वास्तविकता यह है कि दीपावली के दिन माता लक्ष्मी समुंद्र मंथन के दौरान अवतरित हुई थीं। उसी उपलक्ष्य में महालक्ष्मी के स्वागत में हम सभी दीपावली मानते हैं और उस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। प्राचार्य अजय कुमार ने कहा कि दीवाली पर लोग नए कपड़े पहनते हैं और खुशियां मनाते हैं। दीवाली का त्यौहार हमें अच्छे कर्म करने और सभी से मिल-जुलकर रहने की प्रेरणा देता है। वरीय शिक्षक लक्ष्मण कुमार ने कहा कि दीवाली पर लोग अपने घरों को साफ करते हैं और दीयों व रंग-बिरंगे आकर्षक  लाइटों से सजाते हैं। इस दिन लोग एक दूसरे को मिठाइयां व प्यार बांटते हैं। मौके पर पूर्व प्राचार्य नवनीत सिन्हा, पूर्व प्राचार्य वैद्यनाथ सिंह, रमाशंकर, पंकज कुमार, बबिता कुमारी, निशा रश्मि वर्मा, अर्चना सिन्हा, अजीत कुमार, सुधीर कुमार वर्मा, शशि कुमार, मोहित कुमार, ढोलन कुमार, संजय कुमार, अमित कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

रायपुर : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि : किसानों के चेहरे में आई खुशी की लहर।

rktvnews

महासमुंद : सक्षम योजना से मां और बेटी ने मिलकर खोला ब्यूटी पार्लर बनी आत्मनिर्भर।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 फ़रवरी 25

rktvnews

चतरा:जिला प्रशासन का जनता से सीधा संवाद: उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने सुनीं आमजनों की समस्याएँ।

rktvnews

दुमका:पंचम राज्य वित्त आयोग की टीम ने की समीक्षा बैठक ,महिलाओं के रोजगार, पेयजल समस्या, मनरेगा व आदर्श ग्राम योजना पर रहा फोकस।

rktvnews

उत्तराखंड:केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में ₹4755 करोड़ लागत की 30 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

Leave a Comment