RK TV News
खबरें
Breaking News

पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक ने महाकुम्भ मेला क्षेत्र में स्थिति मीडिया सेंटर का किया दौरा, पत्र सूचना कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों का लिया जायज़ा।

प्रयागराज/उत्तर प्रदेश (डॉ अजय ओझा,वरिष्ठ पत्रकार)19 जनवरी।पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक धीरेन्द्र ओझा ने आज प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र स्थित मीडिया सेंटर का दौरा किया। इस दौरान प्रधान महानिदेशक ने पत्र सूचना कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायज़ा लिया तथा पीआईबी और सीबीसी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने पीआईबी तथा सीबीसी के अधिकारियों को कार्य में समन्वयन स्थापित करने तथा प्रचार-प्रसार से जुड़े कार्यों के कुशल प्रबंधन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
प्रधान महानिदेशक ने महाकुंभ मेला क्षेत्र के त्रिवेणी मार्ग पर स्थित सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के डिजिटल प्रदर्शनी “जनभागीदारी से जन कल्याण” का भी अवलोकन किया तथा अधिकारियों को प्रदर्शनी के प्रचार प्रसार तथा प्रदर्शनी देखने आने वाले दर्शकों को केंद्र सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही जनकल्याणकारी कार्यों एवं नीतियों से अवगत कराने को कहा।
उक्त प्रदर्शनी भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा महाकुंभ मेले के दौरान 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित की जा रही है जिसमें केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को प्रदर्शित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों एवं पहलो से अवगत कराना है। जिससे वह इन नीतियों, कार्यक्रमों एवं योजनाओं का लाभ ले सके।

 

Related posts

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने विधान सभा में दो दिवसीय राज्य स्तरीय विकसित भारत-युवा संसद महोत्सव-2025 का उद्घाटन किया।

rktvnews

महिला-नेतृत्व वाले सुधार: डॉ. जितेन्द्र सिंह ने लिंग-समावेशी शासन के प्रयास पर जोर दिया।

rktvnews

डर…! : रवि शंकर सिंह

rktvnews

इंतज़ार हुआ खत्म, तूफान की हुई शुरुआत; ‘संभराला येति गट्टू’ के धमाकेदार ग्लिम्प्स में साई दुर्गा तेज का उग्र अवतार हुआ उजागर।

rktvnews

महिला कॉलेज में कोशिका विभाजन पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित!केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि पेंटिंग के माध्यम से अभिव्यक्ति जरूरी:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

इंदौर:डॉ. अतुल मलिकराम की अध्यक्षता में ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई बाबा साहेब की जयंती।

rktvnews

Leave a Comment