RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बखोरापुर मंदिर में सोनाली सिंह ने निर्धन महिलाओं के बीच कंबल किया वितरित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 जनवरी।मां काली बखोरापुर वाली की महिमा कहां कहां तक फैली है यह देखने सुनने को मिल रहा है। लगातार मंदिर में हजारों हजारों की संख्या में लोग आते हैं और मां उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।इसी क्रम में शनिवार को सोनाली सिंह समाज सेविका मंदिर में पहुंची जहां ट्रस्ट की ओर से मां का प्रसाद चुनरी ओढाकर इन्हें सम्मानित किया गया। सोनाली सिंह ने ट्रस्ट के पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए मां काली बखोरापुर वाली की महिमा का पुरजोर बखान करते हुए कहा की करुणामई मां ने मुझे इस मंदिर में
कंबल बांटने के लिए बुला लिया।देखते देखते सैकड़ो महिलाओं की भीड़ उपस्थित हो गई और एक-एक करके 600से ज्यादा महिलाओं को कंबल वितरित कर दिया गया। मंदिर के प्रमुख संरक्षक सुनील सिंह गोपाल ने बताया कि मां काली बखोरापुर वाली सबके दिलों में वास करती है आज लोग उनके आकर्षण शक्ति से स्वयं खींचे आ जाते हैं।आज इस मंदिर में सोनाली सिंह जी गाड़ियों में भर कर कंबल ले आई और उपहार स्वरूप सबको देकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इन्होंने कहा कि माता रानी सबका ख्याल रखती है।इनकी भावना और कृपा ने मुझे प्रेरित किया और मैं सीधे यहां चली आई।मैं कुछ नहीं कर रही हूं यह मां के आशीर्वाद और दुआ का फल है।जिन्होंने मुझे खींचकर यहां तक लाया है।इस कार्यक्रम में मंदिर ट्रस्ट समिति की ओर से सुनील सिंह गोपाल, रविशंकर सिंह, पूर्व कर्नल राणा प्रताप सिंह, डॉ लक्ष्मण तिवारी,कंचन कुमार, जितेंद्र सिंह ,धर्मेंद्र राय, उपेंद्र राय, एक सहयोगी के रूप में उपस्थित रहे और वितरण में सहयोग किया। कर्नल राणा प्रताप सिंह ने बतलाया कि कंबल वितरण का कार्यक्रम सोनाली सिंह द्वारा लगातार चल रहा है आज मंदिर में इन्होंने 600 निर्धनों महिलाओं में वितरित कर पुण्य का काम किया है।

Related posts

गिरीडीह:मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोपाल:श्रीलंकाई उद्योग समूह जॉन कील्स के साथ निवेश अवसरों पर हुई चर्चा।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में 18वीं अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी (खेल) चैम्पियनशिप-2024 का किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर: बिजली कटौती कर जनता से हार का बदला ले रही सरकार : दिलराज प्रीतम

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति ने नए प्रारूप में गार्ड परिवर्तित समारोह देखा।

rktvnews

Leave a Comment