RK TV News
खबरें
Breaking Newsपदभार

बागपत:नवागंतुक जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बागपत के 31 वें जिलाधिकारी के रूप में किया कार्यभार ग्रहण।

शासन की प्राथमिकता ही जिलाधिकारी की सर्वोच्च प्राथमिकता।
जनता की समस्याओं का शीघ्र गति से गुणवत्ता के साथ होगा निस्तारण।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)19 जनवरी।बागपत के नवागंतुक जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार में पहुंचकर जनपद के 31वें जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया अस्मिता लाल 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। बागपत जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करने से पहले उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद व मुरादाबाद एसडीएम के पद पर शासकीय दायित्वों का निर्वहन कर चुकी हैं।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शासन की मंशानुरूप सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन कराया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके और पात्र व्यक्ति को योजना से सीधा जोड़ा जा सके। शासन द्वारा जो भी संचालित योजनाएं चलाई जा रही हैं वह पात्र तक पहुंचाना हम सबका मुख्य उद्देश्य रहेगा।
वर्तमान में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित किया जायेगा । उद्योग के क्षेत्र में बागपत को बढ़ावा दिया जाएगा ।जिलाधिकारी में कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया, कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व पंकज वर्मा ,एडीएम न्यायिक सुभाष सिंह ,मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ कोषाधिकारी मनीष कुमार सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मौजूदा भूराजनीतिक अस्थिरता के बीच भारत को अगले कुछ वर्षों में ड्रोन विनिर्माण का वैश्विक केंद्र बनना होगा: रक्षा मंत्री का राष्ट्रीय रक्षा उद्योग सम्मेलन 2026 में वक्तव्य

rktvnews

गंगा समिति बक्सर द्वारा स्वच्छता अभियान में श्रमदान।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में हवाई अड्डा पर्यावरण प्रबंधन समिति एवं हवाई अड्डा समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 16 जनवरी 26

rktvnews

बागपत:निर्वाचन में उत्कृष्ट योगदान देने पर जिलाधिकारी ने युवा अमन कुमार को किया सम्मानित।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अन्तर्गत विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण लिपिक एवं विशेष सर्वेक्षण अमीन के पदों पर चयनित कुल 9,888 अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियोजन पत्र।

rktvnews

Leave a Comment