RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

किसानों को निर्धारित समयसीमा में हो बीमा क्लेम का भुगतान – जिला कलेक्टर

रबी 2020-21 में पेंडिंग पॉलिसियो में से फसल बीमा कम्पनी द्वारा 3687 पॉलिसिया कि गई अनुमोदित।

हनुमानगढ़/राजस्थान 10 जून । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत रबी 2021-22 में पंजाब नेशनल बैंक कि शाखा मन्दरपुरा, नोहर एवं थालड़का द्वारा सृजित फसल बीमा पॉलिसियां एआईसी कंपनी द्वारा रिजेक्ट किए जाने के संबंध में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर श्रीमती रुक्मणि रियार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक श्री दानाराम गोदारा, आर्थिक एंव सांख्यिकी सहायक निदेशक श्री विनोद गोदारा, अग्रणी जिला प्रबंधक एसबीआई श्री राज कुमार, पंजाब नेशनल बैंक कार्यालय के अधिकारी एवं अन्य बैंक अधिकारी, फसल बीमा कंपनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इण्डिया लि० के राज्य स्तरीय प्रतिनिधि श्री सचिन कुमार एवं जिला स्तरीय प्रतिनिधि श्री राजेश सिहाग, जिले के अन्य अधिकारीगण तथा किसान प्रतिनिधि श्री मंगेज चौधरी और अन्य प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया।
बैठक में कृषि (विस्तार) संयुक्त निदेशक श्री दानाराम गोदारा ने अवगत करवाया कि जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत रबी 2021-22 में पीएनबी मन्दुरपरा द्वारा सृजित 499 फसल बीमा पॉलिसियां तथा पीएनबी नोहर द्वारा सृजित 224 फसल बीमा पॉलिसियां एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इण्डिया लि०, जयपुर द्वारा निरस्त की गई है। पंजाब नेशनल बैंक, नोहर की 598 बीमा पॉलिसियां तथा पंजाब नेशनल बैंक मन्द्रपुरा की 80 बीमा पॉलिसियां दस्तावेज के अभाव में फसल बीमा कम्पनी द्वारा अभी तक अनुमोदित नहीं की गई है। इस संबंध में जिला कलक्टर द्वारा रबी 2020-21 में फसल बीमा कम्पनी द्वारा अनुमोदित की गई कुल 3687 फसल बीमा पॉलिसियों का बीमा क्लेम किसानों को भुगतान नहीं करने पर सख्त नाराजगी व्यक्त की गई और कंपनी के प्रतिनिधि को सख्त लहजे में कहा कि निर्धारित समय सीमा के अंदर किसानों को बीमा क्लेम का भुगतान किया जाए ।
जिला कलेक्टर ने पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों को उनकी बैंक शाखाओं से संबंधित रिजेक्टेड पॉलिसियों में दस्तावेज की कमी रहने के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट 13 जून तक प्रस्तुत करने के निर्देश किए। किसान प्रतिनिधि श्री मंगेज चौधरी द्वारा मांग की गई कि फसल मौसम खरीफ 2019 से खरीफ 2022 तक बैंक एवं सीएससी के माध्यम से सृजित बीमा पॉलिसियों में से रिजेक्टेड बीमा पॉलिसियों का कृषकवार विवरण और रिजेक्शन का कारण उपलब्ध करवाया जायें। इस पर जिला कलक्टर ने कृषि (विस्तार) संयुक्त निदेशक को निर्देश दिए कि यथाशीघ्र इस बाबत कृषि आयुक्तालय के कृषि आयुक्त को पत्र लिखा जाना सुनिश्चित करें। बैठक में फसल बीमा कम्पनी द्वारा रबी 2022-23 में आयोजित फसल कटाई प्रयोगों पर लगाए गए आक्षेपों का भी शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश किए गए।
बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि अगली बैठक वर्चुअल माध्यम से आयोजित कि जायेगी, जिसमें उपखंड लेवल से किसान प्रतिनिधी जुड़ सकेंगे, जिससे समय की बचत होगी और किसान आसानी से जुड़ पाएंगे। सभी स्टैकहॉल्डर्स को आपसी समन्वय कर जिले के अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना से लाभान्वित करवाने के निर्देश दिए । विशेषकर जिले के अधिक सजग व प्रगतिशिल कृषकों के प्रति संवेदनशील रहकर कार्य करने का आग्रह किया। बैठक में किसान सभा के प्रतिनिधि श्री मंगेज चौधरी, श्री पवन, श्री रणवीर, श्री सुभाष साहू, श्री संजय पारीक, श्री महेंद्र सिंह, श्री किरण, श्री देवकाराम पारीक, श्री महावीर, श्री हनुमान, श्री मांगीलाल, श्री अमर सिंह, श्री हेतराम, श्री अमीचंद तथा कृषि विभाग से श्री नवनीत सिंह उपस्थित रहें ।

Related posts

मध्यभारत का पहला सुनियोजित शहर बनेगा जबलपुर – मुख्यमंत्री ड़ॉ.यादव

rktvnews

मध्यप्रदेश:छह संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान जारी,दोपहर 1 बजे तक 44.43 प्रतिशत मतदान।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी भैया ने ट्रांसजेंडरो से बंधवाई राखियां।

rktvnews

चतरा:आज जिले के तीन पंचायतों में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:जैन मुनि के आरा आगमन पर श्री दिगंबर जैन मुनिसंघ के तत्वावधान में की गई अगवानी।

rktvnews

देवघर: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को देवघर एयरपोर्ट पर दी गई विदाई।

rktvnews

Leave a Comment