RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

भोजपुर:कृषि वैज्ञानिक डा राम नरेश ने सरसों बुवाई के लिए किसानों को दिया दिशा निर्देश।

कृषि वैज्ञानिक डॉ रामनरेश

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 अक्टूबर। सोमवार को कृषि वैज्ञानिक डॉ. राम नरेश, कृषि विज्ञान केंद्र, भोजपुर द्वारा किसानों के लिए सलाह दी है की बिहार में सरसों की बुवाई का समय नजदीक आ रहा है। इसके उत्पादन को बढ़ाने और सफल बुवाई के लिए किसानों को उचित तैयारी करनी आवश्यक है।कृषि वैज्ञानिक डॉ.राम नरेश ने किसानों से आग्रह किया है कि दिया गये दिशा निर्देश को अपनाकर किसान अत्यधिक लाभ कमा सकते हैं। इसके लिए भूमि को अच्छी तरह से 2-3 बार जुताई करें ताकि मिट्टी भुरभुरी हो जाए।अच्छे जल निकासी वाले खेतों का चयन करें।
मिट्टी परीक्षण कराएं और उसकी रिपोर्ट के अनुसार उर्वरक का उपयोग करें । सरसों के लिए एनपीके (नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश) का संतुलित उपयोग करें। प्रमाणित और उच्च गुणवत्ता वाले बीज का चयन करें और बुवाई से पहले उपचारित करें ।सरसों की बुवाई का उचित समय अक्टूबर के अंत से नवंबर के मध्य होता है । समय पर बुवाई करने से बीमारियाँ कम लगेंगी और पैदावार में वृद्धि होगी। बुवाई के बाद उचित सिंचाई की व्यवस्था करें । वर्षा पर निर्भर रहने के बजाय, आवश्यकतानुसार सिंचाई करें ।कीट और रोग प्रबंधन के लिये फसल की नियमित उपचार करें ।
फसल में किसी भी समस्या के लिए अपने निकटतम कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों से संपर्क करें । हम सभी किसानों से आग्रह करते हैं कि वे उपरोक्त दिशा-निर्देशों का पालन करें और सरसों की सफल खेती के लिए तैयार रहें । अच्छी तैयारी ही बेहतर फसल की कुंजी है ।

Related posts

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की मुफ्त बिजली की घोषणा,125 यूनिट तक होगी बिजली मुफ्त।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कालेज भूगोल विभाग आंतरिक परीक्षा के लिए हाइब्रिड मोड का प्रस्ताव भेजा।

rktvnews

बक्सर:राज्य संपोषित बालिका विद्यालय प्रवेश उत्सव।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों संग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आपदा स्तिथि की समीक्षा की।

rktvnews

नवनिर्मित वेयर हाउस का स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

वैशाली:कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने किया कौनहारा घाट का निरीक्षण: आमजनों को मतदान के लिए किया प्रेरित।

rktvnews

Leave a Comment