RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: भारतीय सेना दिवस पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)15 जनवरी। आज भारतीय सेना दिवस पर बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ और जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी के तत्वावधान में स्थानीय वार मेमोरियल स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पूर्व कर्नल राणा प्रताप सिंह की अध्यक्षता में वार मेमोरियल के शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कैप्टन इंडियन नेवी एस सी पांडे ने शिरकत करते हुए सर्वप्रथम शहीद स्मारक पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।तत्पश्चात बिहार राज पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष पूर्व कर्नल राणा प्रताप सिंह सहित पूर्व सैनिक संघ के सूबेदार मेजर कन्हैया सिंह, सूबेदार मेजर शंकर शर्मा, परमहंस सिंह, शंकर भगवान सिंह आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की।
जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की आर्मी डे हर साल 15 जनवरी को मनाया जाता है।इसी दिन फील्ड मार्शल कोडंडेरा एम. करिअप्पा 15 जनवरी, 1949 को भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ बने, उन्होंने जनरल एफआरआर बुचर – अंतिम ब्रिटिश प्रमुख से पदभार संभाला। तब से, इस दिन को सेना दिवस के रूप में मनाया  जाता है।

Related posts

वाराणसी:काशी घोषणापत्र के शुभारंभ के साथ वाराणसी में युवा आध्यात्मिक शिखर सम्मेलन का समापन।

rktvnews

मारपीट मामले का आरोपी गया जेल।

rktvnews

भोपाल:उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कैलाश नाथ काटजू सिविल अस्पताल में “शक्ति केन्द्र – वन स्टॉप संपूर्ण महिला स्वास्थ्य केन्द्र” का शुभारंभ किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने असम के चराइदेव स्थित मोइदम को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता और गर्व व्यक्त किया।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में नीति आयोग के आकांक्षी प्रखण्ड मझिऑव में हुआ चिंतन शिविर का आयोजन!ब्लॉक डेवलपमेंट स्ट्रेटेजी बनाने पर हुई चर्चा।

rktvnews

बिहार: दरभंगा:मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना की प्रगति को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment