RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:इस बार वैशाखी के सहारे है मोदी जी की सरकार : शिवानंद तिवारी

नरेंद्र मोदी का वाराणसी में गिरा ग्राफ, 2019 में 4 लाख 80 हजार की बढ़त 2024 में 1 लाख 52 हजार पर आ गिरी : शिवानंद

RKTVNEWS/पटना ( बिहार)06 जून। सांसद और पूर्व मंत्री राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने अपना राजनीति बयान साझा करते हुए लिखा है की इस बार मोदी जी की सरकार बैसाखी के सहारे खड़ी है.इंडिया गठबंधन बढ़ा है. एनडीए गठबंधन घटा है. ख़ुद प्रधानमंत्री जी का वोट अप्रत्याशित ढंग से नीचे आया है. 2019 के चुनाव में मोदी जी ने अपने क्षेत्र वाराणसी से लगभग चार लाख अस्सी हज़ार मतों से जीत हासिल की थी. इस चुनाव में महज़ एक लाख बावन हज़ार वोट से जीत पाए. इतना ही नहीं बल्कि गिनती के शुरुआती दौर में वे कुछ घंटे तक पीछे भी रहे. जबकि उस क्षेत्र की सभी सीटों पर भाजपा के ही विधायक हैं. मेयर भी उन्हीं का है. लखनऊ में बुलडोज़र बाबा हैं ही. इन सबके बावजूद प्रधानमंत्री जी के मतों में इतनी भारी गिरावट क्या दर्शाता है !
सबसे चकित करने वाली बात यह है कि अयोध्या में दो बार के भाजपा सांसद लल्लू सिंह भी चुनाव हार गए. जबकि अयोध्या में प्रधानमंत्री के रोड शो में वे उनके बग़ल में ही खड़े होकर हाथ हिला रहे थे. शायद रामजी को भी मालूम हो चुका है कि इनकी भक्ति दिखावा भर है. इनकी असली भक्ति तो वोट में है. इसलिए अयोध्या में इनको हराकर वहाँ से एक दलित प्रत्याशी को जीत दिला कर राम जी ने जता दिया कि वे किसके साथ हैं.
बिहार में लोकसभा के पिछले चुनाव में भाजपा गठबंधन को चालीस में उनचालीस सीट मिली थी. इस बार उनकी आठ सीट घट गई. बिहार, बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक आदि में भी भाजपा घट गई. दूसरी तरफ़ इंडिया गठबंधन लगभग दोगुना हो गया.
इस बार मोदी जी की सरकार बैसाखी के सहारे खड़ी होगी. इसलिए सर्वशक्तिमान जैसी जो आज़ादी मोदी जी को पहले थी, वह तो अब सपने में भी मुमकिन नहीं है. लोकतंत्र के लिए यह शुभ है।

Related posts

भोजपुर: प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य जलभरी यात्रा।

rktvnews

पांच देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

राजस्थान:अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ संयुक्त अभियान।

rktvnews

दुमका: चौकीदार भर्ती परीक्षा को ले उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में परीक्षा केंद्रों में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न।

rktvnews

आयुष मंत्रालय के राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ ने बाल स्वास्थ्य पर 30वीं राष्ट्रीय संगोष्ठी की मेज़बानी की।

rktvnews

भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिसने अपने टीबी भार का आकलन करने के लिए अपना स्वयं का तंत्र विकसित किया है: डॉ. मनसुख मांडविया

rktvnews

Leave a Comment