RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर: डाक विभाग की कल्याणकारी योजनाओं को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रसारित कर रहा भोजपुर डाक विभाग।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)15 जनवरी।भारतीय डाक विभाग की कल्याणकारी योजनाओं को जनमानस तक पहुँचाने के लिए भोजपुर डाक प्रमंडल के द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन आरा शहर के रमना मैदान, रेलवे स्टेशन और बिहियाँ एवं पीरो में किया गया | इस नाटक के माध्यम से लोक कलाकारों ने आम जनता को डाकघर से मिलने वाली सभी सेवाओं के बारे में बताया एवं इस बात को बड़े ही रोचक ढ़ंग से दर्शाया कि वर्त्तमान समय की सभी रोजमर्रा की जरूरतों को एक छत के नीचे यदि पूरा करना हो तो डाकघर से बेहतर और कोई जगह नहीं है। जैसे बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना सबसे सर्वोत्तम योजना है जिसमें जन्म से लेकर 10 वर्ष तक की बेटियों के नाम से खाता खोलकर उनके पढ़ाई एवं शादी के खर्चो में काम में लाया जा सकता है।पोस्टल जीवन बीमा कम प्रीमियम पर अधिक बोनस देने वाली सबसे बेहतर जीवन बीमा है जिसका लाभ ग्रामीण जनता भी ग्रामीण डाक जीवन बीमा के माध्यम से उठा सकती है। आज आधार कार्ड बनवाना हो या विदेश भ्रमण के लिए पासपोर्ट बनवाना हो डाकघर में जाकर बड़े ही आसानी पूर्वक इसका लाभ ले सकते है।
अभी डाक निर्यात केंद्र के माध्यम से छोटे से छोटा उद्यमी भी अपने प्रोडक्ट को विदेश में अपने ग्राहकों तक पहुँचाकर एवं अपना व्यापार बढ़ाकर अधिक से अधिक मुनाफा कमा सकता है।इसके अलावे ग्राहक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के अंतर्गत डिजिटल बैंकिंग, QR कोड पेमेंट एवं कॉमन सर्विस सेंटर के अंतर्गत सभी तरह की सेवाएँ जैसे- मोबाइल/टेलीफोन रिचार्ज, बिजली बिल का भुगतान, DTH रिचार्ज आदि का लाभ भी ले सकते है। डाकघर के द्वारा डोर स्टेप सुविधा के अंर्तगत पाँच साल से कम आयु के बच्चों का आधार बनाया जा रहा है साथ ही आधार में मोबाइल अपडेसन का कार्य भी किया जा रहा है।डाक अधीक्षक पवन कुमार वर्मा ने बताया कि बिहार के पोस्ट मास्टर जनरल अनिल कुमार के मार्गदर्शन में पुरे बिहार सर्किल में इस तरह के नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जा रहा है और भोजपुर जिले में भी यह आयोजन किया गया है।नुक्कड़ नाटक जनता तक अपनी बात रखने का एक सुगम माध्यम है और डाक विभाग इसके द्वारा आम जनमानस तक डाकघर से मिलने वाली सभी सेवाओं की जानकारी देना चाहता है जिससे इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सके।इस मौके पर डाक निरीक्षक श्रीवास्तव अभिषेक, गौरव कुमार, विकास अधिकारी मनोरंजन सिंह, प्रमोद सिन्हा एवं कुंदन सिंह उपस्थित थे।

Related posts

खनन क्षेत्र में किए जा रहे सुधार और नवाचार राज्यों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण में सहायक – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

rktvnews

भारत में गरीबी कम होने का दावा एक क्रूर मज़ाक है।

rktvnews

बक्सर:मुख्य न्यायाधीश के आश्वासन पर सिविल कोर्ट कर्मचारियों का मौन आंदोलन स्थगित।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:पीड़ितों को मिले त्वरित न्याय एवं सहायता : जिला पदाधिकारी

rktvnews

दरभंगा: राज्य स्तरीय विद्यालय कबड्डी अंडर-19 बालिका प्रतियोगिता का उदघाटन।

rktvnews

पद्म पुरस्कार-2026 के लिए 31 जुलाई, 2025 तक किए जा सकेंगे नामांकन।

rktvnews

Leave a Comment