RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:भोजपुर:प्राचीन चित्रगुप्त मंदिर सभ्यता और संस्कृति का धरोहर,विकास प्राथमिकता:डा आर के सिन्हा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 नवंबर।10 नवंबर को समाज में एकता, जागरूकता और युवाओं को प्रेरित करने का सन्देश लेकर संगत पंगत अभियान के प्रेरणा स्रोत पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ.आरके सिन्हा की आधा आगमन पर श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रबंध समिति द्वारा भव्यता के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर आरके सिन्हा ने प्राचीन मंदिर में जाकर भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की, तत्पश्चात बिहार निर्माता डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा को माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की।
बताते चलें की सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए इन दिनों देश भर में  संगत पंगत राष्ट्रीय जन जागरण यात्रा पर निकले हुए हैं।अब तक तीन चरणों की यह यात्रा पूरी कर चौथे चरण की यात्रा के दौरान राष्ट्रीय संगत पंगत जन जागरण रथ यात्रा रविवार को आरा पहुंची,जहां शहर के बाबू बाजार स्थित अति प्राचीन श्री चित्रगुप्त मंदिर में रथ यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. संगत पंगत के प्रेरणा स्रोत पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आरके सिन्हा के आरा के श्री चित्रगुप्त मंदिर पहुँचते ही भव्य स्वागत किया गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रबंध समिति, युवा चित्रांश वाहिनी, क्रान्तिकारी कायस्थ विचार मंच समेत कई संगठनों ने पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आरके सिन्हा का फूल मालाओं और गगनभेदी नारों के साथ शानदार तरिके से स्वागत किया.
डॉ.आरके सिन्हा ने श्री चित्रगुप्त मंदिर में संविधान सभा के पहले अध्यक्ष, बिहार निर्माता डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान उन्होंने बिहार के सपूत डॉ.सच्चिदानंद सिन्हा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक प्रसिद्ध वकील, पत्रकार, शिक्षाविद, सांसद और संविधान सभा के पहले अध्यक्ष थे।उन्होंने बंगाल से बिहार को अलग करने में अग्रणी भूमिका निभाई।
इन्होंने कहा कि  भगवान श्री चित्रगुप्त ब्रम्हा के काया से पैदा हुए हैं भगवान श्री चित्रगुप्त की हम सभी संताने हैं। आरा में अति प्राचीन श्री चित्रगुप्त मंदिर के नव निर्माण के लिए हर संसाधन मुहैय्या कराएँगे। मंदिर रोड के निर्माण की भी बातें कहीं। मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए मैं सदा तैयार हूं। संगत पंगत के माध्यम से समाज के विकास और उत्थान के लिए कई कार्य चल रहे हैं। समाज की गरीब बेटियों की श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर पटना सिटी में धूम धाम से शादी कराने, गरीब एवं मेधावी बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था करने , गरीब मरीजों के इलाज की व्यवस्था करने , गरीब युवकों को रोजगार की व्यवस्था करने जैसे कई कार्य संगत पंगत के माध्यम से सफलता पूर्वक संचालित हो रहे हैं।संगत पंगत समाज को नई रौशनी दिखाने का राष्ट्रीय स्तर का एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म बन चुका है। देश के कोने कोने तक संगत पंगत अभियान की कड़ी जुड़ चुकी है।
डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा की जयंती समारोह की अध्यक्षता संयुक्त  रूप से मंदिर प्रबंध समिति के मुतवली पूर्व वार्ड पार्षद दिनेश मुन्ना एवं प्रो. दिनेश प्रसाद सिन्हा और संचालन सचिन कुमार सिन्हा  ने की जबकि राष्ट्रीय संगत पंगत जनजागरण रथ यात्रा कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से मनीभूषण श्रीवास्तव, डॉ. उदय नारायण सिन्हा, दीपक श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव एवं डॉ. संदीप कुमार ने किया. जन जागरण यात्रा कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से रवि सिन्हा,डॉ.संजीव कुमार,पत्रकार सौरव श्रीवास्तव ने किया।
डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा ने बड़ी शालीनतसे मंदिर की सभी बातों को रखा और विकास के लिए हर सहयोग के लिए अपनी स्वीकृति दी।संगत पंगत राष्ट्रीय जन जागरण रथ यात्रा के आरा पहुँचते ही बाबू बाजार मोड़ पर रथ यात्रा के अग्रणी नेता और पूर्व सांसद डॉ. आरके सिन्हा के साथ चल रहे दिल्ली हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश,बिहार और झारखण्ड के संगत पंगत के प्रतिनिधियों का पूर्व सांसद प्रतिनिधि डॉ. सुरेन्द्र सागर के नेतृत्व में अगवानी की गई और फिर सभी का भव्य स्वागत किया गया.
कार्यक्रम में मनोज कुमार श्रीवास्तव, विनय कुमार श्रीवास्तव,संजय श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव,रंजीत श्रीवास्तव, निर्भय सिन्हा,राम कुमार, कुनाल सिन्हा,चितरंजन प्रसाद सिन्हा,शिवराज शरण, निधीश कुमार,आयुष, कृष्ण बिहारी श्रीवास्तव,विमलेश श्रीवास्तव,अभय कुमार सिन्हा, सरोज सिन्हा,मनोज श्रीवास्तव, अम्बुज सहाय समेत कई लोग प्रमुख रूप से शामिल थे।

Related posts

शराब के साथ दो गिरफ्तार, गए जेल।

rktvnews

भारत और अमेरिका ने ‘समानीकरण शुल्क 2020’ पर परिवर्तनशील नजरिए को 30 जून, 2024 तक बढ़ा दिया है।

rktvnews

वाणिज्य मंत्रालय देश के जिलों से निर्यात को बढ़ावा देने के लिए ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ सहभागिता करेगा।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने “सबका सम्मान, जीवन आसान” को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से जारी किए निर्देश।

rktvnews

अपना मोबाइल फोन 24 घंटे चालू रखें फील्ड अभियंता, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़े कोई भी अधिकारी – जलदाय मंत्री

rktvnews

श्री बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए टोकन व्यवस्था लागू।

rktvnews

Leave a Comment