RK TV News
खबरें
Breaking Newsविकास

बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से प्रदेश के आर्थिक व औद्योगिक विकास को मिली गति: गहलोत

जयपुर/राजस्थान 04 जुलाई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य में नई सड़कों के निर्माण के साथ-साथ सुदृढ़ीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं। राज्य में 1.32 लाख किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें 61 हजार कि.मी सड़कों का निर्माण हो चुका है तथा 71 हजार कि.मी पर निर्माण प्रगतिरत है। वहीं, 250 की आबादी वाले गांवों में भी सड़क पहुंचा रहे हैं।
गहलोत आज मुख्यमंत्री निवास से प्रतापगढ़ में हुए 11 राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। समारोह की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मजबूत सड़क तंत्र के लिए कोई कमी नहीं रखी है। प्रदेश में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से आर्थिक और औद्योगिक विकास को गति मिली है। अब राजस्थान मजबूत सड़क तंत्र के साथ देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है।

केंद्र सरकार से आग्रह

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से राजस्थान की 50 सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के संदर्भ में गजट नोटिफिकेशन शीघ्र जारी करने का आग्रह किया। राष्ट्रीय राजमार्ग बनने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि जोधपुर एलिवेटेड रोड की 2000 करोड़ रुपए की तैयार डीपीआर पर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाए। साथ ही, रिंग रोड के शेष कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण कराने का आग्रह किया। गहलोत ने कहा कि पचपदरा में 9 मिलियन टन की रिफाइनरी से जोधपुर-पचपदरा के बीच यातायात बढ़ेगा। इसलिए जोधपुर एवं पचपदरा रिफाइनरी को अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाए। इससे वाहनों के आवागमन में आसानी होगी।
मुख्यमंत्री ने 11 परियोजनाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण घोषणाओं के लिए नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। समारोह में मुख्यमंत्री निवास पर मुख्य सचिव उषा शर्मा और सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया उपस्थित रहे।

Related posts

चतरा:राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु झारखण्ड राज्य खाद्य आयोग की प्रभारी अध्यक्ष का चतरा दौरा।

rktvnews

खैरागढ़:महान तबला वादक पं. ईश्वरलाल मिश्र को समर्पित सांस्कृतिक संध्या।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक मे दिया आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति ने पनडुब्बी आईएनएस वाघशीर में यात्रा की।

rktvnews

समृद्धि होटल के रेस्टोरेंट का हुआ उदघाटन!कम लागत में जनपदवासियों को अत्यधिक सुविधा उपलब्ध कराना लक्ष्य:पूर्व एमएलसी लाल दास राय

rktvnews

रक्षा राज्य मंत्री ने नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2026 में कहा कि भारत की सैन्य शक्ति हमारे रक्षा उद्योगों के कारखानों में विकसित हुई, ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी आयुध की शक्ति की झलक मिली

rktvnews

Leave a Comment