आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 26 जुलाई।25 जुलाई को संध्या 6:00 बजे भोजपुर के जिलाधिकारी राजकुमार को राष्ट्रपति से सम्मानित होने के उपलक्ष्य में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के सभागार में सम्मान सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन डॉक्टर विवेकानंद यादव ने की।जिलाधिकारी को सम्मान देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भोजपुर जिले के विकास के लिए प्रदान किया गया।
सर्वप्रथम प्रेसिडेंट सह जिलाधिकारी को चेयरमैन डॉ वी एन यादव,वाईस चेयरमैन डॉ राजेश कुमार सिंह,द्वारा शॉल और बुके देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित करने वालो में उप संरक्षक लालदास राय, संरक्षक डॉ टी पी सिंह एवं डॉक्टर एस के रुंगटा ने फ्लावर बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर उप संरक्षक नंदकिशोर सिंह ने एक लोक गीत प्रस्तुत किया।स्वागत भाषण करते हुए डा आदित्य विजय जैन ने जिलाधिकारी के आने से लेकर अभी तक के किये गये महत्वपूर्ण कार्यों का उल्लेख किया।
रेड क्रॉस के सम्मानित पदाधिकारियों एवं प्रबुद्ध लोगों के सम्मान से अभिभूत जिलाधिकारी ने कहा कि मुझे जो सम्मान मिला है वह जिले का सम्मान है, मिट्टी का सम्मान है,जिला के विकास का सम्मान है जो सबके सहयोग का प्रतीक है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बड़ी शालीनता से अपने विद्यार्थी जीवन से लेकर अब तक के तमाम पदों पर कार्य करते हुए यथा शिक्षक,सहायक, रजिस्ट्रार यूपीएससी बीडीओ ,एसडीओ, डीडीसी और डीएम के पद तक पहुंचने पर कहा की यह केवल लगातार परिश्रम और डीएम बनने के जुनून ने मुझे यहां तक पहुंचाया।आज तक किसी कोचिंग में पढ़ने नहीं गया। यहां जब से आया जिले के विकास के लिए सदा काम में लगा रहा।
इसमे नहरों की सफाई, नालों की उड़ाही, सड़कों का विस्तारीकरण, सिंचाई एवं पेयजल की सुविधा के साथ-साथ इंदिरा आवास और ऑफिसर आवास, विद्यालय के निर्माण एवं नवजात शिशु के टीकाकरण तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की चर्चा भी समाहित रही। संचालन डॉक्टर विभा कुमारी सचिव रेड क्रॉस तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ राजेश कुमार सिंह ने किया। उपस्थित लोगों में संरक्षक मजहर हसनैन,सरफराज अहमद, शिव कुमार सिंह, डॉ प्रतीक, डॉ निर्मल कुमार सिंह, डॉ पी सिंह, डॉक्टर विकास सिंह, शीपी जैन, अनुराधा केसरी , श्री ए के पांडे , राम कुमार सिंह, डॉ जितेंद्र शुक्ला, डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा डॉ मधुकर प्रकाश, कृष्ण माधव अग्रवाल, संजीव गुप्ता, लाल मोहन राय, हाईकोर्ट के अधिवक्ता तारकेश्वर ठाकुर, डी राजन, एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बी पी सिंह प्रमुख रहे।
previous post
