
RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)09 नवंबर।घाटशिला विधानसभा उप चुनाव के लिए मतदानकर्मियों का फाइनल रेंडमाइजेशन कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में संपन्न हुआ । सामान्य प्रेक्षक राखी विश्वास एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी की उपस्थिति में संपन्न रेंडमाइजेशन में निर्वाचन आयोग के विशेष साफ्टवेयर से मतदान दलों को बूथ आवंटित किया गया। विदित हो कि प्रथम रेंडमाइजेशन में मतदान में काम करने वाले कर्मचारियों का चयन हुआ था, दूसरे में मतदान दल गठित किये गए। अब सभी 300 मतदान केन्द्रों के लिए गठित मतदान दलों हेतु मतदान केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं।
