RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: डीएम और एसपी ने मतदान कर्मी,पुलिस पदाधिकारी,सेक्टर पदाधिकारी की संयुक्त रूप से की ब्रीफिंग ।

RKTVNEWS/बक्सर (बिहार) 31 मई।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर,अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, मनीष कुमार के द्वारा डुमराँव प्रखण्ड अंतर्गत +2 राज उच्च विद्यालय में अवस्थित 201-डुमराँव विधान सभा के डिस्पैच सेंटर एवं डी0के0 कॉलेज डुमराँव में अविस्थत 199-ब्रह्यपुर विधान सभा के डिस्पैच सेंटर का संयुक्त रूप से मतदान कर्मी/पुलिस पदाधिकारी/सेक्टर पदाधिकारी को ब्रीफिंग किया गया।
सभी मतदान दल के कर्मियों को निर्देशित किया गया कि चेक लिस्ट से मिलान करते हुए मतदान सामग्री प्राप्त करेंगे। साथ ही पार्टी मिलान करते हुए पुलिस पदाधिकारी के साथ सम्पर्क स्थापित करेंगे।
मतदान दल को निर्देश दिया गया कि मतदान की तिथि 01 जून 2024 को ससमय 07:00 बजे पूर्वाहन से सभी मतदान केन्द्र पर मतदान शुरू कर लिया जाय।
मतदान कर्मी को प्रचंड गर्मी को देखते हुए निर्देश दिया गया कि ई0वी0एम0 एवं वी0वी0पैट0 को सुव्यवस्थित तरीके से तिरपाल से ढक कर मतदान केन्द्र कर ले जाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही मतदान कर्मी को अपने-अपने मतदान केन्द्र पर ससमय मोक पॉल कराने का निर्देश दिया गया।
सेक्टर पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपने सम्बद्ध मतदान केन्द्र के मतदान दलों से सम्पर्क में रहेंगे एवं आवश्यक सहयोग करेंगे। साथ ही सभी सेक्टर पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी मतदान दल अपने-अपने निर्धारित मतदान केन्द्रों पर ससमय पहुँच गए है। साथ ही निर्देश दिया गया कि मतदान समाप्ति के पश्चात Unused Reserve EVM को ओल्ड वेयरहाउस में जमा कराना सुनिश्चित करेंगे।
जोनल दण्डाधिकारी को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में सतत भ्रमणशील रहकर शांतिपूर्ण, स्वच्छ निर्वाचन सम्पन्न कराए जाने हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाता की सुविधा के लिए छाया, शेड, पेयजल, पंखा, पंक्ति में लगे मतदाताओं के लिए अलग से कमरे की व्यवस्था आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सभी मतदान केन्द्रों पर पारा मेडिकल टीम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
मतदान प्रक्रिया के उपरांत पोल्ड ई0वी0एम0 को बाजार समिति में बने संग्रहण स्थल पर ससमय सुरक्षित जमा कराने हेतु सभी मतदान कर्मी को निर्देश दिया गया।
पुलिस पदाधिकारी एवं मतदान कर्मियों को आपस में समन्वय करते हुए मतदान को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक मतदान की प्रक्रिया को पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।

Related posts

नागपुर में सुपर मॉम क्राउन सीजन 5 किड्स फैशन आइकन’ को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया।

rktvnews

पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को भी आरक्षण मिलना चाहिए : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पोइला बोइशाख के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सांझी संस्कृति को सहेजते हुए विकास के पथ पर अग्रसर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:अभियुक्त गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पंप के लिए लाइसेंस की जरूरत खत्म।

rktvnews

Leave a Comment