RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: गोलीबारी कांड में 2 गिरफ्तार।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)02 जुलाई।भोजपुर पुलिस के तियर थानान्तर्गत हुई गोलीबारी के कांड में संलिप्त 02 अभियुक्त गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार विवेक कुमार उर्फ लाल बहादुर राम, ग्राम-अंगरूओं, थाना-तियर, जिला-भोजपुर दिनांक-01.07.2024 को समय करीब 10:30 बजे रात्रि में अपने दलान में पढ़ाई कर रहा था, उसी समय 1. बिरेन्द्र प्रसाद, पे०-स्व० जगदीश प्रसाद, सा०-अंगरूओं, थाना-तियर, जिला-भोजपुर एवं 2. अरूण प्रसाद उर्फ सुग्गा प्रसाद, पे०-बिरेन्द्र प्रसाद, सा०-अंगरूओं, थाना-तियर, जिला-भोजपुर वादी के दलान में ईट का घेराबंद को फांद कर आया और वादी से दलान को खाली करने को कहने लगा, जिसका विरोध वादी के द्वारा किया गया तो दोनों के बीच गाली-गलौज होने लगा, उसी कम में अरूण प्रसाद उर्फ सुग्गा प्रसाद के द्वारा वादी के ऊपर गोली चला दी, गोली लगने से वादी गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे डॉ० विकास सिंह के क्लिनिक, बाबु बाजार आरा में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों के द्वारा ईलाज के उपरान्त जख्मी को खतरे से बाहर बताया है। वादी के द्वारा दिये गये फर्दबयान के आधार पर तियर थाना कांड सं0-57/24, दिनांक-02.07.2024, धारा-109/3(5) भा०न्या०सं० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया तथा उक्त कांड में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगदीशपुर के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक, जगदीशपुर अंचल, थानाध्यक्ष तियर थाना, पु०अ०नि० सुभाष तिवारी, तियर थाना एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त कांड में संलिप्त 02 अभियुक्त को ग्राम अंगरूओं से गिरफ्तार किया गया।

> गिरफ्तारी-

(i) बिरेन्द्र प्रसाद, पे०-जगदीश प्रसाद, सा०-अंगरूओं, थाना-तियर, जिला-भोजपुर। (ii) अरूण प्रसाद उर्फ सुग्गा प्रसाद, पे०-बिरेन्द्र प्रसाद, सा०-अंगरूओं, थाना-तियर, जिला-भोजपुर।

Related posts

उत्तराखंड: अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के गठन हेतु कार्ययोजना बनाने के सम्बन्ध में अधिकारियों की ली बैठक।

rktvnews

मोक्ष भूमि गया में जिलाधिकारी की अभिभूत व्यवस्था।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के हरदोई में 594 किलोमीटर लंबे एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव ने प्रस्तावित अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन के आयोजन के दौरान राज्य की लोक संस्कृति, खानपान, स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों के बेहतरीन प्रदर्शन के निर्देश दिए।

rktvnews

बक्सर:डीएम ने किया मकर संक्रांति महोत्सव 2025 का उद्घाटन।

rktvnews

मनचले की गोली की शिकार छात्रा की स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचा भाजपा प्रतिनिधी मण्डल!परिजनों से मिल जताया दुःख , न्याय का दिया आश्वासन।

rktvnews

Leave a Comment