RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर : पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह की पुण्यतिथि मनी! लोगों ने दी श्रद्धांजलि।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 7 जनवरी। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत स्थित   कोलकता कम्प्लेक्स परिसर में पूर्व विधायक स्व धर्मपाल सिंह की 10वीं पुण्य तिथि मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख रामसुजान सिंह, राजद नेता मदन यादव,भाजपा के वरिष्ठ नेता शंभू शरण मिश्र, बबलू सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा स्व धर्मपाल सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दियारा क्षेत्र के कोने-कोने से जुटे असहाय, गरीब, विकलांग महिलाओं और पुरूषों के बीच कंबल का वितरण किया गया। समाजवादी नेता कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि बाबू धर्मपाल सिंह दलितों के मसीहा थे।

पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम

उनकी भरपाई निकट भविष्य में नहीं हो सकती है। पूर्व प्रमुख रामसुजान सिंह ने कहा कि धर्मपाल बाबू दो बार शाहपुर का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। आज भी वे लोगों के दिल में बसे हुए हैं। राजद नेता मदन यादव ने कहा कि स्व धर्मपाल सिंह आज नही हैं पर उनकी यादें आज भी गूंज रही हैं। पुण्य तिथि समारोह में समाज सेवी बबलू सिंह, शम्भू शरण मिश्र, कृष्ण कुमार, संतोष सिंह, मदन यादव, मंटू ओझा, देव बिहारी सिंह, डा सचिता सिंह, पूर्व मुखिया रमाशंकर पांडे, शिव अवतार प्रसाद, कवीन्द्र ओझा, हरेराम सिंह सहित कई नेता , कार्यकर्ता तथा लोग उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : बकरी कारोबारी को कट्टा दिखाकर 90 हजार की छिनतई।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:मड़वन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में गर्भवती महिलाओं की हुई स्पेशल जांच, फ्री मिले महंगे इंजेक्शन।

rktvnews

रांची:राज्य सरकार द्वारा बर्बर कार्रवाई लोकतंत्र के लिए काला दिन।

rktvnews

हनुमानगढ़:एडीएम उम्मेद सिंह रतनू ने ग्रहण किया कार्यभार।

rktvnews

बिहार: सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण की निगरानी एवं अनुश्रवण समिति की बैठक।

rktvnews

रामगढ़:उपायुक्त की बड़ी पहल, 15 नवंबर तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा अपना भवन।

rktvnews

Leave a Comment