RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:शाहाबाद कमिश्नरी गठन की मांग ने पकड़ा ज़ोर, आंदोलन को मिल रहा व्यापक समर्थन: धीरेंद्र प्रसाद सिंह

     धीरेंद्र प्रसाद सिंह( संयोजक: शाहाबाद कमिश्नरी निर्माण संघर्ष समिति)

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )22 सितंबर।भोजपुर, बक्सर, कैमूर और रोहतास जिलों को मिलाकर शाहाबाद कमिश्नरी के गठन व उसका मुख्यालय आरा में स्थापित करने की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है, जो “शाहाबाद कमिश्नरी निर्माण संघर्ष समिति” के नेतृत्व में चल रहा है। समिति के संयोजक धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मंगलवार को आरा बार एसोसिएशन परिसर में जनसंपर्क अभियान व सेमिनार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वक्ता कमिश्नरी गठन को क्षेत्रीय विकास और प्रशासनिक सुगमता के लिए आवश्यक बताएंगे, और अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। इस आंदोलन को शहर के प्रमुख संगठनों से लगातार समर्थन मिल रहा है जिनमें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भोजपुर के अध्यक्ष डॉ. पी. सिंह और डॉ. विजय गुप्ता, सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह व महामंत्री बजरंगबली सिंह, भोजपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महासचिव आदित्य विजय जैन, ग्राम रक्षा दल के प्रदेश संयोजक मधुकांत सिंह, पेंशनर समाज के अध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह, चित्रगुप्त सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा, बिहार महिला दुर्गा वाहिनी की जिलाध्यक्ष डॉ. इंद्रावती सिंह, व्यावसायिक संघ के धीरेंद्र जैन, भोजपुर जिला स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार अकेला, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नागेश्वर दुबे और वर्तमान अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, सेवानिवृत्ति पत्रकार समाजसेवी सुधीर मिश्रा ,भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के गुरुनारायण सिंह ,भिखारी ठाकुर संस्थान के नरेंद्र सिंह और वरिष्ठ रंगकर्मी रवींद्र भारती शामिल हैं। संघर्ष समिति ने बताया कि 23 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे बार एसोसिएशन परिसर में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा, इसके बाद शहर के प्रमुख चौराहों पर नुक्कड़ सभाएं की जाएंगी। यह मांग अब अन्य जिलों में भी उठ रही है, जहां बिहार सरकार के सेवानिवृत्त संयुक्त श्रम आयुक्त अमरकांत सिंह ने कैमूर जिले के सभी प्रखंडों में जनजागरण चलाने की घोषणा की है, जबकि बक्सर के कई वरिष्ठ पत्रकार भी आंदोलन में सक्रिय होने की तैयारी कर रहे हैं। समिति ने स्पष्ट किया है कि जब तक शाहाबाद कमिश्नरी का गठन और उसका मुख्यालय आरा में स्थापित नहीं होता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

Related posts

मध्यप्रदेश सरकार के दो वर्ष:मुख्यमंत्री डॉ. यादव के ऐतिहासिक निर्णय और नीतियों से प्रदेश में हुई परिवर्तन के नये दौर की शुरूआत।

rktvnews

वैशाली:होली पर डीएम के नेतृत्व में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, 500 स्थलों पर दंडाधिकारी की तैनाती।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतदान के 48 घंटे पहले प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों को कराना होगा पूर्व प्रमाणित!भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किए निर्देश।

rktvnews

बागपत:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा निजी नलकूप उपभोक्ता कृषकों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा।

rktvnews

शराब के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

क्या भाजपा लोकतंत्र को चला सकती है? : शिवानंद

rktvnews

Leave a Comment