RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:”सतर्क चालक, सुरक्षित जीवन” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)23 जनवरी।उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह 2026 के 23 वे दिन “सतर्क चालक, सुरक्षित जीवन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके तहत टेकर स्टैंड एवं टेम्पू स्टैंड के वाहनों में सड़क संबंधी विनायल पोस्टर चिपकाकर चालकों को सडक सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही दुर्घटना पीड़ित को गोल्डन ऑवर में नजदीक के अस्पताल पहुँचाने पर गुड सेमीरिटन को मिलने वाले 2,000/-(दो हजार) रुपये का प्रोत्साहन राशि एवं सर्टिफिकेट के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही हिट एंड रन मुआवजा योजना, खतरनाक ढंग से एवं तेज गति से वाहन चलाने का नुकसान, हेलमेट की अनिवार्यता, सीट बेल्ट का महत्व, विचलित ड्राईविंग से खतरा, इंडिकेटर का सही प्रयोग, गलत दिशा में ड्राइविंग करने का जानलेवा परिणाम, हेडलाइट का शिष्टाचार उपयोग, नशे की हालत में वाहन चलाने का गंभीर परिणाम, वाहन चलाते समय फोन का उपयोग का हानि, रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ का महत्व इत्यादि के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी साझा किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मोटरयान निरीक्षक,देवघर प्रथम कुमार रजवार, सुभाष तिग्गा, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक, देवघर शिव कुमार राय, सड़क अभियंत्रिक विश्लेषक, प्रविंद कुमार, आईo टीo सहायक अजय कुमार एवं अन्य कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

झारखंड: रामगढ़: राशि गबन के मामले में शिक्षिका पर की गई कार्रवाई।

rktvnews

जयपुर:एमएसपी पर खरीद के संबंध में सहकारिता मंत्री का सख्त रवैया,फर्जी गिरदावरी पर होगी कार्रवाई।

rktvnews

वाराणसी:मानव बन जाए जग सारा, यह पावन संकल्प हमारा :डा. रवीन्द्र शुक्ल

rktvnews

देवघर:सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत ”The 0-Fatality Run” मैराथन दौर प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

बलिया:सरोजनी सिंह की पुण्यतिथि पर किशोरियों को निःशुल्क लगाई गई सर्वाइकल कैंसर से बचाव की वैक्सीन।

rktvnews

सुपौल:बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत आयोजित प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड एक्ट, पोक्सो एक्ट से संबंधित प्रशिक्षण-सह-एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment