RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

नारनौल:जल जीवन मिशन को सफल बनाने में ग्राम जल एवं सीवरेज समिति की अहम भूमिका : इंद्रजीत

सार्वजनिक स्थानों व जल स्त्रोतों के पास नहीं डालनी चाहिए गंदगी।

RKTV NEWS/नारनौल(हरियाणा)04 जनवरी। ग्राम पंचायत बलाह खुर्द में सरपंच आशा देवी की अध्यक्षता में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की ओर से पेयजल व्यवस्था प्रबंधन व स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के प्रशिक्षण का कार्यक्रम व जल चौपाल का आयोजन किया।
खंड संसाधन संयोजक इंद्रजीत ने बताया कि जल प्रबंधन व स्वच्छता को अपनाते हुए जल जीवन मिशन को सफल बनाने में ग्राम जल एवं सीवरेज समिति की अहम भूमिका है। इसलिए ग्राम जल एवं सीवरेज समिति को अपने अधिकार व कर्तव्यों के प्रति जागरूक होते हुए कार्य करने की जरूरत है ताकि पेयजल के उचित प्रयोग के साथ उसकी स्वच्छता बनी रहे। यदि कोई व्यक्ति जानबूझ कर पेयजल व्यवस्था को बाधित करता है तो ऐसे व्यक्ति के खिलाफ होने वाली पंचायती या विभागीय कारवाई के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा। स्वस्थ जीवन के लिए सभी को स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में भागीदारी करते हुए सार्वजनिक स्थानों व जल स्त्रोतों के पास गंदगी नहीं डालनी चाहिए। किसी एक व्यक्ति की लापरवाही डायरिया जैसी जल जनित बीमारी का कारण बनती है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसलिए सभी को इसमें सहयोग करते हुए भागीदारी करनी चाहिए और अपने पेयजल कनेक्शन को सुरक्षित करते हुए नालियों से बाहर रखने चाहिए ताकि जल जीवन मिशन योजना के तहत सभी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। पेयजल से संबधित समस्या के समाधान के लिए उपभोक्ता विभाग के टोल फ्री नंबर 18001805678 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है। इस मौके पर अटल भूजल योजना से ट्रेनर कविता सैनी ने पेयजल गुणवत्ता के बारे में बताया।
इस अवसर पर पंप चालक सुनील अटल भूजल योजना से कमल, सहित गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related posts

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समन्वय को लेकर बैठक।

rktvnews

भोजपुर:”आचार्य” की उपाधि से नवाजे गए कुमार अजय सिंह गीतकार।

rktvnews

सर्वजन दवा सेवन अभियान: 10 अगस्त से फाइलेरिया उन्मूलन के लिए खिलायी जायेगी दवा!दवा सेवन कराने के लिए 10 लाख से अधिक योग्य लाभार्थियों को किया गया लक्षित।

rktvnews

जाति गणना पर संंघ-भाजपा की पल्टी।

rktvnews

भोजपुर: जगदीशपुर थाने में कराई गई चौकीदारों की परेड।

rktvnews

छत्तीसगढ़:शैलेन्द्र शैली स्मृति व्याख्यानमाला में बोले उर्मिलेश : अंबेडकर दलितों के नहीं, मानवता के मसीहा थे ; मुकेश चंद्राकर के लिए पूनम वासम ने ग्रहण किया लोकजतन सम्मान, कनक तिवारी ने भी दिया विचारोत्तेजक वक्तव्य।

rktvnews

Leave a Comment