RK TV News
खबरें
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति के साथ मुलाकात की

RKTV NEWS/20 मई।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान 20 मई 2023 को हिरोशिमा में कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री यून सुक येओल के साथ मुलाकात की।
दोनों नेताओं ने भारत – कोरिया गणराज्य की विशेष रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की और विशेष रूप से व्यापार और निवेश, उच्च प्रौद्योगिकी, आईटी हार्डवेयर विनिर्माण, रक्षा, सेमीकंडक्टर और संस्कृति के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को सुदृढ़ बनाने के तरीकों पर चर्चा की।
दोनों नेताओं ने दर्ज किया कि दोनों देश इस वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं और उन्होंने अपने सहयोग को और अधिक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।
राष्ट्रपति यून सुक येओल ने प्रधानमंत्री के जी-20 के नेतृत्व की सराहना की और अपना समर्थन जताया। प्रधानमंत्री ने इस वर्ष सितंबर में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति यून की भारत यात्रा की उम्मीद जताई।
प्रधानमंत्री ने कोरिया गणराज्य की हिंद-प्रशांत रणनीति और उसमें भारत के महत्व का स्वागत किया।
दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर विचारों का सकारात्मक आदान-प्रदान भी किया।

Related posts

26 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग-ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियो के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बीएलओ द्वारा डोर टू डोर सत्यापन संबंधित कार्यों के निष्पादन कार्य से संबंधित समीक्षा बैठक।

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह ने वाराणसी जिले के पुराना रामनगर गांव में ग्रामीण मधुमेह रोकथाम एवं नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया।

rktvnews

पटना:लेखक जियालाल आर्य की लेखन-शैली मोहित करती है : नंद किशोर यादव

rktvnews

भोजपुर : विधायक राकेश रंजन ने की कुंङवा महादेव मंदिर को राजकीय पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग।

rktvnews

झारखंड:कल्पना मूर्मू सोरेन ने झारखंड विधानसभा सदस्य पद की ली शपथ।

rktvnews

Leave a Comment