RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर बुनियादी केंद्र बक्सर में कार्यक्रम आयोजित।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)04 दिसंबर।अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 2024 के अवसर पर 03 दिसम्बर को बुनियाद केंद्र बक्सर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का थीम ‘समावेशी और सतत् भविष्य के लिए विकलांग व्यक्तियों के नेतृत्व को को प्रोत्साहित करना’ है।
इस वर्ष जिला स्तर पर 02 दिसम्बर 2024 को बुनियाद केंद्र में विभिन्न खेलों एवं प्रतियोगिताओं यथा लेखन, अपनी सफलता की कहानी, चित्रकला, संगीत, गायन, बैलून प्रिक, बकेट बाल एवं म्यूजिकल बाल इत्यादि का आयोजन किया गया था।
02 दिसम्बर 2024 को किये गये आयोजन में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियोें को आज 03.12.2024 को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर बुनियाद केंद्र, बक्सर के प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित कर जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थानों तथा दिव्यांगजनों के समावेशन एवं सतत विकास हेतु प्रेरणा का श्रोत बनने वाले, दिव्यांगजनों को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दिव्यांगजन कलाकारों यथा घुरहू प्रजापति, निरंजन कुमार, कमलेश चौबे इत्यादि के सहयोग से नव निर्मित ‘दिव्यांगजन संगीत मंडली’ द्वारा संगीत मंचन एवं गायन तथा हास्य कविता का पाठ रहा। मूकबधिर कलाकार श्रीमती विनिता राय द्वारा दिव्यांगजनों को प्रेरित करने वाली कला कृतियों की प्रदर्शनी किया गया।
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर बुनियाद केंद्र डुमराॅव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बुनियाद केंद्र बक्सर में आयोजित कार्यक्रम में सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग बक्सर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर, अंचलाधिकारी बक्सर, जिला प्रबंधक बुनियाद केंद्र बक्सर एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर ज़िला एथलेटिक्स संघ का चुनाव सम्पन्न!ज़िला एथलेटिक्स संघ के नए ज़िलाध्यक्ष शाहबाज अख्तर और मो.हलीम बने सचिव।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों की जान माल की सुरक्षा सर्वोपरि : डीएम

rktvnews

ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के नौ वर्ष पूरे होने पर नागर विमानन मंत्रालय की उपलब्धियों का उल्लेख किया

rktvnews

भोजपुर:संस्कृत से ही संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा संभव : आचार्य भारतभूषण पाण्डेय

rktvnews

नई दिल्ली:मंत्रिमंडल ने तीन महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों- लिथियम, नायोबियम और रेयर अर्थ एलिमेंट्स (आरईई) के खनन के लिए रॉयल्टी दरों को मंजूरी दी।

rktvnews

बागपत:ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, आपातकालीन स्थितियों में जिला प्रशासन की तत्परता का परिचय।

rktvnews

Leave a Comment