शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिंहा) 7 सितम्बर। भोजपुर जिले की शाहपुर पुलिस ने फोरलेन पर अवैध बालू लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर को जप्त किया है। शाहपुर की अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने पेट्रोल पंप के पास फोरलेन पर अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जप्त किया। बालू लदा ट्रैक्टर आरा की तरफ से बक्सर की तरफ जा रहा था। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के दोघरा निवासी लाल यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
previous post
