RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:रेडक्रॉस सोसाइटी की बैठक उपायुक्त -सह- अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी जिला इकाई गढ़वा शेखर जमुआर के अध्यक्षता में संपन्न।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)27 दिसंबर। गुरूवार को प्रस्तावित रेडक्रॉस सोसाइटी की बैठक उपायुक्त -सह- अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी जिला इकाई गढ़वा शेखर जमुआर के अध्यक्षता में संपन्न की गई। सर्वप्रथम पूर्व में आयोजित बैठक के विन्दुओं की समीक्षा की गई, तत्पश्चात आज के आहूत बैठक के विभिन्न विन्दुओं (एजेन्डा) पर चर्चा करते हुए श्री जमुआर द्वारा आवश्यक निदेश दिए गयें।
रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित आज के बैठक का मुख्य एजेंडा अगले तीन महीनों में किए जाने वाले गतिविधियों पर विचार, एम्बुलेन्स का परिचालन एवं इसके लिए एक सब कमिटी का गठन, उपायुक्त नामित भारतीय स्टेट बैंक में निष्क्रीय बचत खाता को बन्द करने हेतु अनुमोदन, प्रत्येक रविवार को वयोवृद्ध व्यक्तियों के लिए स्वास्थ्य जाँच, सदस्यों की संख्या में वृद्धि एवं सब डिस्ट्रिक्ट ब्रांच नगर ऊंटारी को सक्रिय करना आदि था।
बैठक के दौरान उपायुक्त जमुआर द्वारा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला इकाई गढ़वा के बैनर तले गढ़वा जिले के विभिन्न प्रखंडो में रक्तदान शिविर व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कराने का निदेश संबंधित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के अनुमंडल गढ़वा, रंका व नगर उंटारी के प्रखंडों में रक्तदान व स्वास्थ्य जांच हेतु शिविर आयोजित कराएं। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबल वितरण आदि करने हेतु भी निदेशित किया गया। सब डिस्ट्रिक्ट ब्रांच नगर ऊंटारी को सक्रिय करने का निर्णय लिया गया एवं उपायुक्त नामित भारतीय स्टेट बैंक में निष्क्रीय बचत खाता को बन्द करते हुए नए अकाउंट में मर्ज करने की बात कही गई। उक्त बैठक के दौरान जिले में एक और नए ब्लड बैंक की स्थापना करने तथा मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन करने संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला इकाई गढ़वा के उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा भी कुछ अतिरिक्त सुझाव दिए गए जिस पर ससमय समुचित निर्णय लेने की बात कही गई।
उक्त बैठक में डॉक्टर मुरली प्रसाद गुप्ता, डॉक्टर यासीन अंसारी, हेल्थ चेयरमैन डॉक्टर पतंजलि केसरी, डॉक्टर असज़द अंसारी, अलखनाथ पांडे, दयाशंकर गुप्ता, बृजमोहन प्रसाद, नंदकुमार गुप्ता, उमेश कश्यप, रामनारायण प्रसाद एवं सुजीत अग्रवाल समेत अन्य लोग उपस्थित थें।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन बापू टावर का किया निरीक्षण।

rktvnews

सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत प्रदत्त पेंशन को शिविरों को आयोजित कर दिए जा रहे लाभार्थियों को।

rktvnews

02 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

गांधी परिवार विश्व का सबसे भ्रष्टाचारी परिवार: दुर्गा राज

rktvnews

महावीर जयंती पर प्रधानमंत्री ने भगवान महावीर को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

भारत ने वैश्विक परिदृश्य में अंतरिक्ष शक्ति के रूप में अपनी बढ़ती प्रमुखता की पुष्टि की: अंतरिक्ष राज्य मंत्री

rktvnews

Leave a Comment