RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की बिटिया राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी हेमबती नाग को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं।

RKTV NEWS/रायपुर(छतीसगढ़ )27 दिसम्बर।राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी, कोंडागांव की बिटिया हेमबती नाग को गुरूवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हेमबती नाग को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह समस्त प्रदेशवासियों के लिए यह गर्व का विषय है। हेमबती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना हौसला नहीं खोया, अपनी अथक मेहनत और कड़े संघर्ष से उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और राष्ट्रीय स्तर की अन्य प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का परचम लहराया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार ऐसे प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करने और उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बिटिया की यह उपलब्धि प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है।

Related posts

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना- 2023, लोक कलाकारों को मिलेगा 100 दिवस का कला प्रदर्शन का अवसर – कला एवं संस्कृति मंत्री

rktvnews

भोजपुर:रेड रन-की प्रतिभागी छात्राओं को एम.एम. महिला कॉलेज के प्राचार्य ने किया सम्मानित व प्रोत्साहित।

rktvnews

भोजपुर:161 किलो गांजा के साथ चार गांजा तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

04 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बिहार चुनाव और उपचुनाव 2025: मौन अवधि (साइलेंस पीरियड) में चुनावी सामग्री और एग्जिट पोल के प्रदर्शन पर रोक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:20 दिसंबर 23

rktvnews

Leave a Comment