RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर: आनंद इंटरनैशनल स्कूल में क्रिसमस डे”पर वार्षिक खेलोत्सव का पुरस्कार वितरण “समारोह आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 दिसंबर। बुधवार को धमार स्थित आनंद इंटरनेशनल स्कूल में “क्रिसमस डे” के अवसर पर “वार्षिक खेलोत्सव का पुरस्कार वितरण “समारोह आयोजित किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार ने प्रभु ईशा मसीह के जीवन और उनके उपदेशों पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिंगल बेल गानों पर छोटे – छोटे बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। संता के ड्रेस में सजे हुए बच्चों ने विद्यालय के सभी बच्चों को चॉकलेट बांटा। बच्चों द्वारा “पाप का बोझ “शीर्षक नाटक का भी मंचन किया गया जिसमें भोग -वासना से ऊपर उठकर समाज कल्याण करने और पाप कर्मों से बचने का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप मे प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मिथिलेश रंजन, उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सचिव अविनाश कुमार, एस.एल. इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक रविकांत सिंह, शिक्षाविद विवेकानंद सिंह, दीपक कुमार सिंह, ज्ञान भारती स्कूल के शिक्षक मेजर शाहबाज शरीन और अभिभावक गण मौजूद थे। वार्षिक खेल में प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को शील्ड और प्रमाणपत्र दिया गया साथ ही साथ सभी प्रतिभागियों को मेडल दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार ने मुख्य अतिथियों को मोमेंटो और बुके देकर सम्मानित किया। निदेशक ने कहा कि इस तरह का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य अरशद खुर्शीद, पलक, रुबी,जयकुमार, सलोनी, पूजा,साक्षी,अनामिका, सपना ,सुधा, रितु, और रुचि का विशेष योगदान रहा।

Related posts

भोजपुर:बजट की समीक्षा पर फुटाब ने की नाराजगी व्यक्त।

rktvnews

भोजपुर:”उपन्यास के वैश्विक परिदृश्य आ भोजपुरी उपन्यास” विषय पर स्नातकोत्तर भोजपुरी विभाग वीकेएसयू में वार्ता।

rktvnews

मेघालय:भारतीय नौसेना के मोटरसाइकिल अभियान को हरी झंडी दिखाई गई।

rktvnews

झारखंड: गढ़वा:नए समाहरणालय सभागार में दिया गया माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण।

rktvnews

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे मतदाता जागरूकता हेतू पदयात्रा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment