RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:प्रमंडलीय आयुक्त ने नगरा अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

निरीक्षण के क्रम में अनुपस्थित पाये गये तीन कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु जिलाधिकारी, सारण को दिया निदेश।

RKTV NEWS/छपरा (सारण)20 मार्च।प्रमंडलीय आयुक्त, सारण गोपाल मीणा ने बुधवार को सारण जिलान्तर्गत नगरा अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में अंचल कार्यालय के तीन कर्मी अनुपस्थित पाये गये। मनोज कुमार सहायक प्रशासी पदाधिकारी (प्रधान सहायक) तथा अंचल अमीन संजीत कुमार एवं अजय कुमार यादव अनुपस्थित थे , जिनके विरूद्ध कार्रवाई के लिये जिलाधिकारी, सारण को निदेश दिया गया है।
आयुक्त ने उपस्थिति पंजी, अतिक्रमण वाद पंजी, भू-बंदोबस्त पंजी, वासगीत पर्चा पंजी,भू-दान पंजी, भू-संपरिवर्तन पंजी, लोकसभा-विधानसभा प्रश्नोत्तरी पंजी आदि का बारीकी से अवलोकन किया। दाखिल खारिज एवं परिमार्जन के निष्पादन की भी समीक्षा की गई।
निरीक्षण के क्रम में कार्यालय में स्वस्थ्य कार्यसंस्कृति को बानाये रखने को लेकर उन्होंने अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया।

Related posts

“मैंने मेघना से कहा, मैं बिल्कुल सिल्लू जैसी दिखती हूँ”: सान्या मल्होत्रा

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा प्रखण्ड में सामाजिक सुरक्षा पेंशन को ले विशेष शिविर आयोजित।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी ने किया ईवीएम/वीवीपैट प्रदर्शन केंद्र का शुभारंभ।

rktvnews

राष्ट्रपति ने मावफलांग में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया; सड़क और पर्यटन से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास किया।

rktvnews

खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2024 (केआईडब्‍ल्‍यूजी) का उद्घाटन समारोह आज लेह के एनडीएस स्टेडियम में आयोजित।

rktvnews

छतरपुर से पैदल भोपाल पहुँचे दंपत्ति का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया सम्मान।

rktvnews

Leave a Comment