
RKTV NEWS/लखीसराय ( बिहार)24 अप्रैल।बिहार राज्य के विकास में आधी आबादी ने अपनी भागीदारी देनी प्रारंभ कर दी है l इसकी बानगी राज्य सरकार द्वारा जीविका के माध्यम से आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में दिख रही है। पिछले 20 सालों में राज्य में हुए विकास को उत्तरोत्तर गति प्रदान करने के उद्देश्य महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो रही हैं। जहाँ गाँव की महिलाएं गाँव के विकास के लिए अपनी इच्छाएं एवं आकांक्षाओं को सुचिवद्ध करा रही हैं l ग्राम संगठन स्तर पर राज्य के सभी जिलों में महिला संवाद आयोजित किये जा रहे हैं | साथ ही राज्य सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजना की सफलता पर आधारित फिल्मे भी महिला संवाद रथ में प्रदर्शित की जा रही है l इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए राज्य में संचालित योजनाओं से संबंधित लीफलेट महिलों के बीच वितरित किया जा रहा है ताकि अब तक अगर कोई भी महिला योजनाओं का लाभ नहीं ले पाई है तो उससे जुड़कर अपने जीवन में बदलाव लाये।
संवाद कार्यक्रम में दौरान बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रियान्वित महत्वकांक्षी योजनाओं, जिसमें महिला के लिए आरक्षण, बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति(जीविका), नशामुक्ति अभियान, बाल-विवाह, दहेज़ प्रथा उन्नमूलन अभियान, मुख्यमंत्री मेधावृति योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना आदि से सम्बंधित जानकारी महिलाओं को वीडियो फिल्म के माध्यम से दी जा रही है l इस संवाद कार्यक्रम का प्रतिफल यह है कि राज्य की विकास योजनाओं के नीति निर्धारण में महिलाओं की अपेक्षाओं एवं आकाँक्षाओं को स्थान मिल रहा है l
बिहार राज्य के सभी जिलों के साथ ही लखीसराय जिला के 5 प्रखंड में महिला संवाद कार्यक्रम 18 अप्रैल से संचालित है l महिला संवाद प्रतिदिन सुबह एवं शाम में आयोजित है l पंचायत स्तर पर गठित आयोजन दल द्वारा आमंत्रित महिलाओं को कार्यक्रम स्थल पर क्रमवद्ध बैठाने के बाद उद्घोषक द्वारा महिला संवाद के आयोजन के उद्देश्यों के बारे में बताया जा रहा है l उसके बाद 3 लघु फिल्मे दिखाई जा रही हैं l इन फिल्मो के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की सफलता और उससे लाभान्वित हुई महिलाओं , छात्राओं एवं परिवारों के बारे में बताया जा रहा है l तत्पश्चात संवाद बिहार सरकार की योजनाओं से संबंधित लीफलेट एवं मुख्यमंत्री सन्देश पत्र का वितरण किया जा रहा है l माननीय मुख्यमंत्री जी के सन्देश को पढ़कर भी सुनाया जा रहा है साथ ही महिलाओं की जिज्ञासाओं से संबंधित सवालों का जवाब भी उपस्थित अधिकारियीं एवं कर्मियों द्वारा दिया जा रहा है l
इसके बाद राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुई महिलाएं अपने जीवन में आये बदलाव और लाभ लेने की प्रक्रिया को सबके साथ साझा कर रही हैं l साथ ही योजनाओं के संचालन में अगर कुछ सुधार या नरमी की जरुरत है तो उसे सुचिवद्ध करा रही हैं l योजनाओं की सफलता की दास्ताँ सुनने बाद महिलाएं महिला संवाद कार्यक्रम के मुख्य उद्देस्य से मुखातिब होती हैं l वो क्रमशः गाँव – समाज के विकास के लिए अपनी समझ और आवश्यकतानुसार आकांक्षाएं दर्ज करा रही हैं।
महिलाओं द्वारा बताई गई समस्याओं एवं आकाँक्षाओं को नोट कर मोबाइल एप में कर्मियों द्वारा दर्ज किया जा रहा है जिसे सम्बन्धित विभाग को भेजने की प्रक्रिया भी शुरू है l महिला संवाद कार्यक्रम के आयोजन के 7 वें दिन तक 5 प्रखंड मिलाकर 1 हजार से अधिक आकांक्षाएं महिलाओं द्वारा दर्ज कराई गई है जिनकी प्रविष्टि एप में जारी है l लखीसराय जिला अंतर्गत सदर प्रखंड के राम टोला की सीता देवी अपने टोला में स्कुल, खेल मैदान एवं पुस्तकालय की मांग की l श्रीमती प्रियंका देवी को इंदिरा आवास योजना के तहत अब पक्का मकान मिल गया है l उन्होंने पक्का मकान एवं सुरक्षा देने के लिए राज्य सरकार को धन्यवाद दिया l
गुरुवार को लखीसराय सदर प्रखंड स्थित साबिकपुर गांव में साथी ग्राम संगठन एवं बालगुदर गांव में तुलसी ग्राम संगठन द्वारा, चानन मे शिवम ग्राम संगठन द्वारा संग्रामपुर गांव में एवं प्यारी ग्राम संगठन द्वारा मलिया गांव में, हलसी में कुसुम ग्राम संगठन द्वारा हलसी गांव में एवं कैंडिगसन ने साहस ग्राम संगठन द्वारा , सूर्यगढ़ा में प्रकाश ग्राम संगठन द्वारा गोपालपुर गांव में , गंगोत्री ग्राम संगठन द्वारा सलेमपुर गांव में तथा रामगढ़ चौक प्रखंड में एकाग्राम।संगठन द्वारा ओरे गांव में एवं सागर ग्राम संगठन द्वारा इमामनगर में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
