
कोईलवर/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 सितंबर।14 सितंबर को सोन नदी में अवैध बालू खनन पर रोक लगाने के लिए भोजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक नाव को जब्त किया है, जिसमें अवैध रूप से बालू लोड कर डोरीगंज की ओर ले जाया जा रहा था।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डोरीगंज की ओर से खाली नावें आकर बबुरा, कोईलवर और चांदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोन नदी में अवैध बालू खनन कर रही हैं। रात के अंधेरे में इन नावों से बालू लादकर उन्हें वापस डोरीगंज की ओर भेजा जा रहा था।सूचना पर भोजपुर के पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-02) के नेतृत्व में कोईलवर थाना पुलिस एवं सशस्त्र बल के साथ संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान एक नाव को जब्त किया गया और उस पर मौजूद 24 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार सभी आरोपी पटना जिला के मनेर थाना क्षेत्र के विभिन्न टोले – हल्दी टोला, हाथी टोला व मुंजी टोला के रहने वाले हैं। सभी के खिलाफ कोईलवर थाना में कांड संख्या 215/25, दिनांक 14.09.25 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2), 132, 109, 3(5) एवं BM(CPIMTS) Amendment Rule 2024 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।बालू लदी हुई नाव – 1बरामद है।
पुलिस ने बताया की अवैध खनन पर सख्त निगरानी की जा रही है। ऐसे मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा,”
