RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रबी महाअभियान प्रचार रथों को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

पटना/बिहार 13 अक्टूबर । आज 1 अणे मार्ग से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रबी महाअभियान 2023 के शुभारंभ के अवसर पर रबी महाअभियान प्रचार रथ को सभी जिलों के लिए हरी झंडी दिखा रवाना किया।
विदित हो की रबी 2023 की सफलता के लिए रबी महाअभियान की शुरुआत की जा रही है। इस महाअभियान में किसानों को रबी मौसम से संबंधित कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जायेगी साथ ही फसल अवशेष प्रबंधन एवं खेतों में फसल अवशेष को जलाने से मिट्टी और पर्यावरण को होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जायेगा। किसानों को रबी फसलों की तकनीकी जानकारी ,जैविक खेती प्रोत्साहन ,मौसम के अनुकूल कृषि कार्यक्रम एवं फसल विविधीकरण से संबंधित जानकारी दी जायेगी।किसानों को चतुर्थ कृषि रोड मैप के विभिन्न आयामों की भी जानकारी दी जायेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रबी महा अभियान 2023 से संबंधित पुस्तक का भी विमोचन किया।
कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव,कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार,मुख्य सचिव आमिर सुबहानी,मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह,कृषि विभाग के निदेशक आलोक रंजन घोष सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

हनुमानगढ़:टाउन के पंचायत समिति सभागार में हुई जिला परिषद साधारण सभा की बैठक!पेयजल, सड़क व विद्युत विभाग से सबंधित मुद्दों पर हुई बहस।

rktvnews

विलक्षण समालोचक और अद्भुत अध्येता था डा नन्द किशोर ‘नवल’ : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

भोजपुर:ध्रुव कुमार सिंह बने जनता दल यू बड़हरा प्रखंड चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष।

rktvnews

भोजपुर:बाल विवाह गैर कानूनी ,जागरूकता ही समाधान: निदेशक सुनीता सिंह

rktvnews

छत्तीसगढ़ : चरवाहे से सफल डेयरी उद्यमी बने विश्वनाथ यादव।

rktvnews

भोजपुर: विहंगम योग संस्थान द्वारा सत्संग आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment