RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर : इंदिरा आवास मध्य विद्यालय में डीईओ ने किया सीसीटीवी कैमरा का उद्घाटन।

भोजपुर डीईओ डा अहसन को माल्यार्पण करते इंदिरा आवास मध्य विद्यालय बिलौटी के शिक्षक विनय केशरी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 23 दिसम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गाँव स्थित इंदिरा आवास मध्य विद्यालय मे लगे सीसीटीवी कैमरा का उद्घाटन भोजपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) डा अहसन तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गुलाम सरवर ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी डा अहसन ने कहा कि यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र मे अव्वल रहा है। स्वच्छता सहित कई मामलों मे इस विद्यालय को सम्मानित होने का गौरव हासिल हुआ है। इस विद्यालय ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए प्रसंशनीय कार्य किया है। विदित हो कि इस विद्यालय के शिक्षकों ने अपने सहयोग राशि से विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगवाया है। डीईओ डा अहसन ने प्रधानाध्यापक विनोद चौधरी, शिक्षक विनय केशरी, रविन्द्र ठाकुर, कल्याण कुमार, विकास वर्मा, शिक्षिका मंजू, प्रेमलता, सुषमिता, संगीता, सरोजनी, संज्ञा, रिकीं, गुलशन, मनोरमा, दयारानी को बेहतर शिक्षा व्यवस्था बनाने को लेकर पुरस्कृत किया। उन्होंने शिक्षकों की प्रशंसा की तथा उन्हें धन्यवाद दिया।

Related posts

आईएनएस सुमेधा मिशन मोज़ाम्बिक के मापुटो में तैनात।

rktvnews

शहीद जवान लादूलाल सुखवाल का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार ।

rktvnews

केन्‍द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की क्षेत्रीय बैठक 12 जुलाई को केवड़िया में होगी।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी।

rktvnews

राजस्थान:पोषाहार वितरण में होने वाली शिकायतों का पारदर्शिता से हो निस्तारण : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

rktvnews

देहरादून:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने जिला निर्वाचन अधिकारियों संग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment