RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:एनडीए प्रत्याशी संजय सिंह टाइगर ने किया सघन जनसम्पर्क।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 अक्टूबर। बुधवार को आरा विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित भाजपा के उम्मीदवार संजय सिंह टाइगर ने चुनावी प्रचार तेज कर दिया है. उन्होने बुधवार को दर्जनों गाँवो और टोलों में पहुंचकर मतदाताओं से सीधा सम्पर्क किया और देश की तरक्की और प्रदेश के विकास को और आगे बढ़ाने के लिए आगामी 6 नवंबर को कमल के फूल के सामने वाले बटन को दबाकर एनडीए की शानदार जीत सुनिश्चित कर देने की अपील की. अपने तूफानी दौरे के दौरान उन्होने आरा क्षेत्र के धोबहाँ, देवढी, कड़रा, मोहनपुर, बेलघाट, अम्मा, दुरौंधा, सुंदरपुर, कुड़िया और बारा समेत दर्जनों गाँवो और टोलों में पहुंचकर सघन जनसम्पर्क किया और मतदाताओं से केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से देश और प्रदेश के हो रहे सम्पूर्ण एवं सर्वाँगीण विकास की तस्वीर प्रस्तुत की. एनडीए प्रत्याशी संजय सिंह टाइगर ने क्षेत्रीय मतदाताओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ -सबका विकास और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के न्याय के साथ विकास के आगे बढ़ रहे रथ को विजय के लक्ष्य तक ले जाने का आग्रह भी किया. उन्होने कहा कि एनडीए को शानदार जीत दिलवाइये. स्थानीय स्तर की समस्याओं का समाधान होगा, गांव और टोलों के विकास का रोडमैप बनाकर विकास की किरणे पहुंचाई जाएगी और क्षेत्रीय मुद्दों का हल भी निकाला जायेगा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कोरोना काल और पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लिए गए साहसिक फैसलों की भी याद दिलाई और कहा कि कैसे वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान पीएम मोदी ने जहां देश के नागरिकों की रक्षा की तो वहीं जम्मू कश्मीर के पुलवामा में देश की बेटियों का सिंदूर मिटाने वाले आतंकवादियों के सरगना पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के तहत बड़ी कार्रवाई की. संजय सिंह टाइगर ने देश और प्रदेश के हित में एनडीए को जिताने की मतदाताओं से अपील की. उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिन रात आपके बीच रहने वाले हमारे जैसे एक साधारण कार्यकर्त्ता को टिकट देकर समाज के बीच रहकर समाज सेवा करने वाले कार्यकर्ताओं का मान और मनोबल बढ़ाया है. भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं को तराशती है और कार्यकर्ता को राज्यों में मुख्यमंत्री,देश का प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बनाती है.उन्होंने कहा कि आरा से संजय सिंह टाइगर को जिताइये. आपकी जीत होगी, कार्यकर्ताओं की जीत होगी.भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता डॉ. सुरेन्द्र सागर ने बताया कि संजय सिंह टाइगर के साथ जनसम्पर्क अभियान के दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष रोबिन कुशवाहा,पूर्व जिला कोषाध्यक्ष रविशंकर सिंह उर्फ दीपक सिंह,जदयू के रविन्द्र कुशवाहा,मदन सिंह,अजय सिंह,बलराम कुशवाहा,अशोक सिंह,दीप नारायण सिंह,रघुवर पासवान,इंद्रजीत मिश्रा,शैलेंद्र सिंह,प्रकाश सिंह,नारायण पासवान,राहुल सिंह,मुखिया मुकेश प्रसाद,वीरेंद्र यादव,मदन शर्मा,सुनील प्रसाद,सरोज सिंह,अजय शर्मा,अविनाश कुमार सैनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता जगह जगह मौजूद थे.
उन्होंने बताया की संजय सिंह टाइगर को अपार जनसमर्थन मिल रहा है।आरा विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के बीच पहुँच वोट मांग रहे एनडीए उम्मीदवार संजय सिंह टाइगर को गांव गांव में अपार समर्थन मिल रहा है. वे जिस गांव और टोले में पहुँच रहे हैं वहां जिंदाबाद के नारे के साथ लोग उन्हें फूल मालाओं के साथ जमकर स्वागत और अभिनंदन कर रहे हैं. उनके सघन जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं, ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं का हुजूम ही हुजूम दिखाई देता है.

Related posts

9 अगस्त क्रांति दिवस पर” व्यवस्था परिवर्तन और जन आंदोलन”विषयक सेमिनार को ले बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:तीसरे चरण के अंतिम दिन 61 अभ्यर्थियों ने भरे नाम निर्देशन पत्र।

rktvnews

श्री सर्बानंद सोनोवाल चेन्नई में बंदरगाहों, जलमार्गों और तटों के लिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी केंद्र, IIT M – डिस्कवरी कैंपस का उद्घाटन करेंगे

rktvnews

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के सचिव आदित्य सुमन ने वरिष्ठ नागरिकों के विधिक अधिकार संबधी निबंध प्रतियोगिता का कराया आयोजन।

rktvnews

चतरा:विश्व हृदय दिवस पर जिला में जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

रायपुर : नन्ही बिटिया भूमिका की तकलीफ देख छलका मुख्यमंत्री का वात्सल्यभाव, दिया एम्स में त्वरित इलाज का निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment