RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश) 02मार्च। भोपाल में पद्मश्री स्व. उषा किरण खान के पुण्य स्मृति में हिंदी साहित्य के और सामाजिक बौद्ध गणमान्य ने भावांजलि दी।
भावांजलि अर्पित करते हुए लोगो ने कहा की पद्मश्री स्व. उषा किरण खान ने जीवन में अनेक क्षेत्र में उल्लेखिनीय योगदान दिए हैं । उनका हिंदी साहित्य के क्षेत्र में, मैथिली साहित्य और भोजपुरी साहित्य में भी काफी योगदान हैं।इसे साथ सामाजिक क्षेत्र में भी उनका काफी योगदान है।
इस मौक़े पर उन्हें स्मरण करते हुए भाव विभोर होते गणमान्यों ने कहा की उन्होंने भोपाल के हिंदी के अनेक आयोजन में भी सहभागिता की थी।
यहां के मानस भवन में आयोजित सभा में मिथिलांचल सामाजिक एवं संस्कृतिक परिषद के सदस्य सामाजिक प्रतिनिधि ने भी पुष्पा अर्पित कर भावांजलि दी।इस अवसर पर मिथिलांचल से जुड़े और बौद्ध सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित थे।
previous post
