RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:जेनरेशन की दूरियों को मिटाता बिहार सरस मेला।

बिहार सरस मेले के अद्भुत संसार से परिचित हो रहा हर जेनरेशन।

वेस्ट मेटेरियल से बेस्ट मेटेरियल का अनोखा तरीका।

अद्भुत कसीदाकारी निर्मित कालीन से सजा है बाजार।

अपनी रसोई को सुसज्जित करने को ले महिलाएं कर रही खरीदारी।

लगातार बढ़ रहे व्यापार से जीविका दीदियों के हौसले हो रहे बुलंद।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )20 दिसंबर।बिहार सरस मेला के माध्यम से ग्रामीण शिल्पकारों को प्रोत्साहन एवं सम्मान तो मिल ही रहा है आगंतुक भी बड़े पैमाने पर लाभान्वित हो रहे हैं। सरस मेला परिसर में बैंक और विभिन्न विभागों के लिए 50 स्टॉल आवंटित हैं। इन स्टॉल के माध्यम से आगंतुक सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से रूबरू हो रहे है, उन्हें उनके इच्छा के अनुरूप जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है साथ ही उनके समस्याओं का भी समाधान हो रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के स्टॉल से प्रतिदिन 80 हजार रूपये से अधिक की फटे एवं पुराने नोटो की बदली की जा रही है। राजस्व एवं भूमि विकास विभाग के स्टॉल से 7 दिनों में साढ़े 4 सौ से अधिक लोगों को उनके जमीन का नक्शा उपलब्ध कराया गया है। पशु एवं मत्स्य पालन विभाग के स्टॉल से मवेशी एवं मत्स्य पालक आधुनिक तकनीक से परिचित हो रहे हैं। महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित पालना घर में अपने बच्चों को खेलने के लिए छोड़कर आगंतुक खरीददारी कर रहे हैं। जीविका के तत्वाधान में शिल्पग्राम के स्टॉल पर लोग राज्य की पुरानी हस्तशिल्प की बारीकियां देखकर अचंभित हैं और सिक्की कला समेत कई कलाओं के तहत निर्मित उत्पादों की खरीददारी अपने घर को सजाने के लिए कर रहे हैं। जीविका दीदियां द्वारा संचालित मधुग्राम के स्टॉल से विभिन्न फ्लेवर के मधु की बिक्री बड़े पैमाने पर हो रही है। विभिन्न बैंकों के स्टॉल से खाता संचालन संबंधी समस्याओं के समाधान के साथ ही बैंकों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी मिलने से खाताधारक लाभान्वित हो रहे हैं। डी एम आई के स्टॉल से छात्र छात्राएं प्रबंधन की पढ़ाई की जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित हो रहे हैं। नगर निगम, पटना द्वारा जीरो वेस्ट मेला के तहत आगंतुकों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाने के साथ ही कचरा और गंदगी फैलाने वालों के के खिलाफ जारी अभियान से अवगत कराया जा रहा है। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के स्टॉल पर कचरा प्रबंधन एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा पुराने टावर और बोतल आदि के प्रयोग कर घर और दुकान सजाने के उत्पाद बनाने का गुर लोग को बता रहे हैं l इसी तरह कई विभाग भी आगंतुकों को उनकी जिज्ञासा के अनुरूप समझा रहे हैं ।
शुक्रवार को भी सरस मेला के प्रति लोगों का आकर्षण देखते ही बना रहा।अनुमानत :1 लाख से अधिक लोग आये l मेला के आठवें दिन तक खरीद बिक्री का आंकड़ा 8 करोड़ पार कर गया है l डिज़िटल खरीद-बिक्री से क्रेता और विक्रेता दोनों खुश हैं l
कुल मिलाकर जीविका द्वारा आयोजित बिहार सरस मेला लोक कलाओं के प्रोत्साहन के साथ ही ज्ञानवर्धन, देश के विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृतियों की प्रदर्शनी , लोक गीत एवं लोक नृत्य के प्रस्तुतियों का अदभुत संगम स्थल बना हुआ है। आम से लेकर खास तक और हर वर्ग के लोग सरस मेला में आकर अपने अपने पसंद एवं स्वाद के अनुरूप उत्पादों तथा व्यंजनों की खरीददारी के साथ ही ज्ञान एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे हैं।
शुक्रवार को सेमिनार हॉल में जीविका के तत्वाधान में गैर कृषि प्रबंधको के लिए कला एवं शिल्प के क्षेत्र में हो रहे नए प्रयोग और उनके समावेशन पर विचार-विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया l साथ ही देश के अन्य राज्यों से आये शिल्प को बिहार में भी स्थापित करने पर चर्चा हुई। समीर कुमार , राज्य परियोजना प्रबंधक, गैर कृषि ने बिहार राज्य की ग्रामीण महिला उद्यमियों की उद्यमशीलता को विकसित करने हेतु अन्य राज्यों से आये उद्यमियों से सीखने की सलाह दी l
संध्या समय में मुख्य सांस्कृतिक मंच पर राहुल सैनी ने जोगिया रे समेत कई लोक गीतों की प्रस्तुति की।दर्शकों की मांग पर राहुल ने खईके पान बनारस वाला गीत प्रस्तुत किया और दर्शकों को झुमाया l तत्पश्चात रिद्धम प्लेयर्स म्यूजिकल टीम के कलाकारों लोक गीत, लोक नृत्य आदि की प्रस्तुति की।शादी-व्याह एवं पर्व –त्यौहार के अवसर पर गाये जाने वाले गीतों मी प्रस्तुतियों सभी को झुमाया।मंच संचालन मंच संचालन गुलाम सिमनानी एवं विट्ठल नाथ सूर्य तथा नाज़िश बानो, राज्य प्रबंधक, जीविका ने किया l
सरस रसोई परिसर में देशी व्यंजनों एवं मिठाइयों का आगंतुक जमकर लुत्फ़ उठा रहे हैं। दीदी की रसोई अब बिहारी व्यंजनों से लोगों को रूबरू करा रहा है।
ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम रूपये की जमा-निकासी हो रही है।पालना घर के प्रति बच्चों और अभिभावकों का आकर्षण बना हुआ है। फन ज़ोन , सेल्फी ज़ोन, 360 और बाइस्कोप लोगों को लुभा रहे हैं l

Related posts

भोजपुर:मेरे और मेरे परिवार से किसी का दुश्मनी नही,घटना की जाँच होनी चाहिए : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

उत्तराखंड:हाउस ऑफ हिमालयाज के द्वारा ऑनलाइन प्लेटफार्म पर आसानी से उपलब्ध होंगे उत्तराखंड के स्थानीय उत्पाद : पुष्कर सिंह धामी

rktvnews

बागपत:एकता का संदेश लेकर रन फॉर यूनिटी में दौड़ा बागपत, जयंती पर सरदार पटेल को किया नमन।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार में भूपतवाला स्थित वेद निकेतन धाम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल हुए।

rktvnews

पूर्व आईपीएस अधिकारी शील वर्धन सिंह ने यूपीएससी के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

rktvnews

उपेक्षित है वीर बांकुड़ा कुंवर सिंह का शिवपुर घाट स्मारक:शाहपुर(भोजपुर) से राकेश मंगल सिन्हा की विशेष रिपोर्ट।

rktvnews

Leave a Comment