RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:विकास भवन में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर लगाई गई विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी।

अच्छी चित्रकारी करने बालों को जिलाधिकारी ने किया प्रोत्साहित।

विकास भवन विभाजन के समय बलिदान देने वालों की स्मृति में रखा गया 2 मिनट का मौन।

RKTV NEWS/बागपत (उत्तर प्रदेश)14 अगस्त।देश के बंटवारे के दौरान नफरत और हिंसा की वजह से लाखों लोगों ने संघर्ष किया और बलिदान दिया।उन्हीं की याद में आज 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया गया ।
भारतीय इतिहास के काले अध्यायों में से एक अध्याय भारत विभाजन की त्रासदी है, जिसने भारत के दो टुकड़े कर हर भारतीय को गहरा आघात पहुंचाया, जिसने सदियों से कायम सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक एक सांस्कृतिक एकजुटता को पल भर में खण्डित कर दिया। भारत विभाजन की इस त्रासद स्मृति के बारे में भविष्य के नवजवान पीढ़ियों को बताने और उसके दुष्परिणाम को संज्ञानित करने के लिए शासन द्वारा भारत विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस का आयोजन देश के विभिन्न भागों में किया जा रहा है।
जिस के क्रम में आज जनपद बागपत में विकास भवन सभागार में विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी लगाई गई जिसका जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने अवलोकन किया।
आज का यह दिन हमारी एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने के लिए है प्रदर्शनी में विभाजन संबंधित चित्रण बहुत ही सूक्ष्मता के 52 पेज के पोस्टर के माध्यम से विभाजन प्रदर्शनी को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शित किया गया , जिसमें बेसिक शिक्षा की छात्राओं ,अध्यापिका उन्हें भी पेंटिंग के माध्यम से विभाजन विभीषिका का प्रदर्शन किया जिलाधिकारी ने प्रदर्शनी में जो अच्छी और एक संदेश देने वाली तस्वीरों में चित्रण किया गया है उन सभी चित्रकारों को प्रोत्साहित कियाऔर उनका हौसला बढ़ाया उन्होंने कहा आज के दिन भारत और पाकिस्तान का विभाजन हुआ था।
आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर यह बहुत बड़ी त्रासदी थी जिन्होंने अपनों को खोया है भारत को दो विभाजन में बांट दिया गया था उन्होंने कहा विभाजन किसी भी चीज का उसे समस्या ही होती है हमें एकता संगठन सामाजिक आर्थिक धार्मिक रूप से साथ रहना चाहिए विभाजन के समय जिन्होंने अपना बलिदान दिया उनकी स्मृतियों में आज विकास भवन में 2 मिनट का मौन रखा गया ।
जन-जन तक भारत-विभाजन की दुःखद स्मृतियों को पहुंचाने हेतु लगी प्रदर्शनी का जनपद के समस्त अधिकारियों व जन सामान्य ने विकास भवन सभागार में अवलोकन भी किया।
विभाजन विभीषिका के स्मृति दिवस के अवसर पर पाकिस्तान से भारत में आए स्थापित परिवार के परिजन सुदर्शना ग्रोतरा पत्नी स्वर्गीय मूलक राज ग्रोतरा बड़ौत को शॉल उड़ाकर जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कक्षा 8 की छात्रा वैष्णवी व महक ने विभाजन विभीषिका के स्मृति दिवस के अवसर पर कविता के माध्यम से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज वर्मा, अपर जिला अधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव , जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र सक्सेना मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरविंद कुमार त्रिपाठी ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता चौधरी, जिला विकास अधिकारी अखिलेश कुमार , जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी ,जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण अत्री , समस्त जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोपाल:प्रधानमंत्री जन-मन योजना से सहरिया समुदाय को मिला नव जीवन : राज्यपाल

rktvnews

मध्यप्रदेश:बुक डोनेशन ड्राइव : एक छोटी पहल, बड़ा परिवर्तन।

rktvnews

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

rktvnews

भोजपुर: सम्राट अशोक की मनाई गई जयंती।

rktvnews

उत्तराखंड:राज्यपाल ने राजकीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों संग की बैठक, “वन यूनिवर्सिटी, वन रिसर्च” के अंतर्गत किए जा रहे शोध कार्यों सहित विभिन्न विषयों पर की चर्चा।

rktvnews

अहंकार भगवान का खुराक है: आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

Leave a Comment