RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री के मन की बात का 133 वाँ संस्करण भोजपुर जिला के विभिन्न बूथो पर सुना गया।

विधायक, जिलाध्यक्ष,नेताओं, कार्यकताओं सहित आम जनता विभिन्न स्थानो पर हुई शामिल।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 अप्रैल।प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री के मन की बात का 133 वाँ संस्करण भाजपा द्वारा भोजपुर जिला के विभिन्न बूथों पर प्रसारित किया गया।
इस दौरान रेडियो, टेलीविजन, मोबाइल, नमो एप्प,यूट्यूब आदि विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से कार्यकताओ ने प्रधानमंत्री जी के मन की बात को सुना एवं जानकारी प्राप्त की।
बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पड़रिया बूथ पर पार्टी नेताओं, कार्यकताओं एवं आम जनता के साथ कार्यक्रम मे शामिल हुए एवं प्रधानमंत्री जी द्वारा कही गई बात को सुना एवं कार्यकताओ को संबोधित करते हुए कहा कि हर महीने प्रधानमंत्री जी के मन.बात कार्यक्रम होती है।उक्त कार्यक्रम से देशभर मे हो रहे नए-नए चीजो की जानकारी प्राप्त होती है,जिससे सभी जनता को ज्ञान प्राप्त होता है।हमेशा अलग-अलग विषयो पर जानकारी प्राप्त होती है,जो लाभप्रद होता है। कार्यक्रम में आईआईटीयन शंकर जी,रामाकांत सिंह,संतोष सिंह संटु सहित सैकडों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जनता शामिल थे।
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने भाजपा जिला कार्यालय में गजराजगंज मंडल के 42 नम्बर बूथ पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तारकेश्वर ठाकुर, कार्यालय मंत्री सुनील कुमार श्रीवास्तव सहित पदाधिकारियों एवं कार्यकताओं के साथ टीवी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम का 133 वाँ संस्करण को देखे एवं सुने। उन्होने कहा कि नए-नए आयामो से परिपूर्ण प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाली प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम ज्ञानवर्धक एवं रूचिकर होता है।हम सभी कार्यकर्ताओं को हर महीने के अंतिम रविवार का इंतजार रहता है।भाजपा द्वारा भोजपुर जिला के सभी बूथों पर उक्त कार्यक्रम का प्रसारण हुआ जहाँ बूथ स्तर के कार्यकर्ता सहित आम जनता भी आनंदित हुए।

Related posts

रायपुर : बुराई को त्याग कर सत्य की राह अपनाने प्रेरित करता है विजयादशमी पर्व- मुख्यमंत्री

rktvnews

आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल) ने राजस्थान IV-ए पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को मेसर्स अप्रावा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को सौंप दिया।

rktvnews

गढ़वा में सहकारिता विकास को नई गति देने की पहल, DCDC की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मंथन।

rktvnews

सचिव लोनिवि, औद्यौगिक विकास (खनन) आयुष एवं आयुष विभाग डा0 पंकज कुमार पाण्डे ने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान भीमताल में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा वाहृय सहायतित कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक की।

rktvnews

नवादा:जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक।

rktvnews

दरभंगा:12 जुलाई को संयुक्त श्रम भवन में होगा जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment