RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में पहली बार मनाई गई हरेली, कुलपति ने की कृषि उपकरणों की पूजा-अर्चना।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 24 जुलाई। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा की पहल पर इस वर्ष पहली बार हरेली का पर्व मनाया गया। विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ ही कर्मचारियों ने कृषि उपकरण सहित अन्य उपकरणों की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ का प्रथम त्योहार हरेली का पर्व मनाया। सबसे पहले कुलपति डॉ. शर्मा ने भगवान राधा कृष्ण की पूजा-अर्चना की। इसके बाद दरबार हाल पहुंचकर कृषि उपकरण सहित अन्य उपकरणों की वैदिक मंत्रोपचार के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रगति व उन्नति के साथ निरंतर विकास की कामना की। उनके साथ ही विश्वविद्यालय के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान प्रभारी कुलसचिव डॉ. सौमित्र तिवारी, सहायक कुलसचिव विजय कुमार सिंह, सहायक प्राध्यापक डॉ. मंगलानंद झा, प्रभारी कुलपति सचिवालय सी.पी. गायकवाड़, अमित सिंह व प्रखर शरण सिंह सहित विश्वविद्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:फ़रोगे-ए-उर्दू सेमिनार व मुशायरा कार्यशाला का हुआ आयोजन।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: भव्य रूप में आयोजित होगा जिला स्थापना दिवस,जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

डीएफएस सचिव ने 3 महीने के अभियान के दौरान पीएमजेजेबीवाई और पीएमएसबीवाई के तहत नामांकन बढ़ाने के लिए मुख्य सचिवों के साथ बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

15 अगस्त को किया जायेगा 2 लाख 13778 पौधारोपण।

rktvnews

रामगढ़:जिला स्तरीय पंचायत उन्नति सूचकांक 1.0 पर कार्यशाला का हुआ आयोजित।

rktvnews

नारनौल:जिला को आवारा पशु मुक्त बनाने के लिए डीसी ने की गौशालाओं के संचालकों के साथ बैठक।

rktvnews

Leave a Comment