RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

रोटेरियन ईं कैलाश पांडेय की पांचवीं पुण्यतिथि पर निर्धनों के बीच कंबल वितरित।

समाजसेवी के रूप में जाने जाते हैं ई कैलाश पांडेय:प्रो सच्चिदानंद सहाय

आरा/भोजपुर 21 जनवरी।महादेवा हनुमान मंदिर आरा में शनिवार को रोटेरियन इंजीनियर कैलाश पांडे की 5वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर निर्धन लोगों के बीच कंबल वितरण हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य प्रो सच्चिदानंद सहाय,विशिष्ट अतिथि वार्ड पार्षद रेखा जैन उपस्थित रहीं।
स्वागत भाषण नीरज केसरी तथा धन्यवाद सुरेंद्र कुमार सिन्हा ने किया।कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ श्री हनुमान जी एवं प्रभु श्री राम के पूजा ,माल्यार्पण और जय श्री राम के जयकारा से हुआ।इसके बाद रोटेरियन कैलाश पांडे के फोटोग्राफ पर उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
समिति के अध्यक्ष मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए कहा की स्मृति शेष ई कैलाश पांडे जी जिन भावनाओं पर समाज सेवा करते रहे उसी भावनाओं का कद्र करते हुए समाज के कमजोर लोगों में कंबल वितरण हुआ।
प्रो सच्चिदानंद सहाय ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन वृत्त पर विस्तार से चर्चा की और बताया की समाज सेवी के रूप में सदा याद किए जाते रहेंगे।वहीं वार्ड पार्षद रेखा जैन ने भाव पूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित की।
अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ने बताया कि आज जिस महान आत्मा की याद में कार्यक्रम आयोजित है वो रोटरी आरा वेस्ट के पूर्व अध्यक्ष, पेंशनर समाज, सीनियर सिटीजन ,भिखारी ठाकुर सामाजिक संस्थान, महादेवा हनुमान मंदिर, हाउसिंग कॉलोनी में शंकर भगवान मंदिर स्थापना, आरा सासाराम रेलवे लाइन में लाइन दोहरीकरण हेतु आमरण अनशन पर बैठना आदि कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना प्रमुख हैं। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में नीरज कुमार केसरी, दिलीप कुमार सिन्हा,डा संदीप कुमार अधिवक्ता,डा विकास, आशीष कुमार केसरी, अमरदीप,अमर हिमांशु, विक्की आदि रहे।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक, कार्य प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

लोकसभा आम निर्वाचन के अवसर पर नामांकन,डिस्पैच एवं अन्य अवसरों पर विधि व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की बैठक।

rktvnews

रायपुर : राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेस (एआई) पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न।

rktvnews

गढ़वा: 10 सितंबर को अनुमंडल मुख्यालयों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का होगा आयोजन: एसपी

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जिला स्तरीय अधिकारीयों के साथ जनता दरबार के माध्यम से मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

भोजपुर: आग और राग के महाकवि हैं दिनकर : डा जे बी पाण्डेय

rktvnews

Leave a Comment