RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

पटना : व्याख्याता का विदाई समारोह आयोजित! एसआरपी कॉलेज में हुआ कार्यक्रम।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा)17 दिसम्बर। पटना के फतेहपुर स्थित एसआरपी कॉलेज मे इतिहास विभाग के व्याख्याता नरेश कुमार साव के सरकारी विद्यालय में व्याख्याता के पद पर नियुक्ति होने के उपलक्ष्य में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने नरेश कुमार साव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए उन्हें एक योग्य शिक्षक एवं व्याख्याता की संज्ञा दी। वक्ताओं ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बोलते हुए नरेश कुमार साव ने कहा कि मेरी नियुक्ति इस कॉलेज में इतिहास विभाग में सन 2011 में हुई थी। हम सभी लोग इस कॉलेज में मिलजुल कर रहे और कभी एक दूसरे से कोई गिलवा शिकायत नहीं हुई। हम लोगों ने परिवार की तरह मिलकर इस कॉलेज को चलाया। विदाई समारोह के अवसर पर भोज का आयोजन किया गया जिसमें कॉलेज के संस्थापक, पूर्व प्राचार्य, प्राचार्य, सभी शिक्षक, कर्मचारी आदि शामिल हुए। विदाई समारोह के अवसर पर कॉलेज के संस्थापक डा राजेंद्र प्रसाद, पूर्व प्राचार्य डॉ नवनीत सिंहा एवं डॉ वैद्यनाथ सिंह, पूर्व व्याख्याता प्रदीप कुमार एवं शबनम कुमारी, पूर्व प्रधान लिपिक सुरेंद्र वर्मा, प्राचार्य अजय कुमार, वरीय शिक्षक लक्ष्मण कुमार, डॉ रमाशंकर, बबीता कुमारी, पंकज कुमार, अजीत कुमार, सुधीर कुमार वर्मा, शशि कुमार, मोहित कुमार, डोलन कुमार, अमित कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

भारत का बजट 2026-27: अनुशासन के साथ विकास को गति, इंफ्रास्ट्रक्चर पर ज़ोर और भविष्य की अर्थव्यवस्था की तैयारी।

rktvnews

भोजपुर: जमीरा कोठी में आरा रंगमंच का होली मिलन संपन्न।

rktvnews

दुमका:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्या,नियमानुसार ढंग से निष्पादित करने के लिए अधिकारियों को दिया निदेश।

rktvnews

खैरागढ़:कोरोना के बाद शासन के आदेशानुसार करवाई गई विश्वविद्यालय की ग्रेडिंग।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिषद् के 15वें सम्मेलन का शुभारंभ।

rktvnews

मुख्यमंत्री की अनूठी पहल – दिल्ली में पहली बार हुआ “मध्यप्रदेश उत्सव” का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment