RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने की खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)16 दिसम्बर।भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण, नई दिल्ली की अपेक्षानुसार जनपद स्तर पर गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में की गई जिसमें उन्होंने मिलावटी खाद्यय सामग्री विक्रय करने बालो पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए उन्होंने साफ सफाई के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी द्वारा विभागीय कार्यो की समीक्षा की जिसमे मिड डे मील सैंपल्स फेल होने नाराजगी व्यक्त की एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने एवं कक्षा १ से ५ तक के विद्यार्थियों को डार्ट बुकलेट (Detect Adulteration with Rapid Tests) के माध्यम से प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि मिड डे मील के कार्यों की टेस्टिंग होना आवश्यक है fsiनंबर अवश्य हो।
जिलाधिकारी द्वारा आम जनमानस को शादी समारोह में खाद्य पदार्थों के उपभोग करने से पूर्व हाथ धोने के संबंध में सहायक आयुक्त खाद्य द्वारा जनपद के समस्त बैंक्वेट हॉल्स/मैरिज हॉल्स को एक एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि साफ सफाई रहेगी तो व्यक्ति स्वस्थ रहेगा किसी सुलभ स्थल पर हाथ धुलने की मैरिज हॉल में व्यवस्था होनी चाहिए।
जिलाधिकारी द्वारा खाद्य सुरक्षा विभाग को आवंटित कक्ष छोटा होने एवं जगह की समस्या के दृष्टिगत एक अतिरिक्त कक्ष आवंटित करने हेतु सीएमओ को निर्देशित किया ।
फूड सेफ्टी कनेक्ट एप से उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएगा और सुरक्षित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी इसको गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर पर “Food Safety Connect” ऐप मुफ्त में उपलब्ध कर सकते हैं।डाउनलोड करने के बाद, इसे इंस्टॉल करें और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें इससे खाद्य सुरक्षा से संबंधित समस्याओं का समाधान शीघ्रता से हो सकेगा।खाद्य व्यापारियों को नियमों के प्रति अधिक जिम्मेदार बनाया जाएगा।

फूड सेफ्टी कनेक्ट का लॉन्च का उद्देश्य

यह ऐप उपभोक्ताओं, व्यापारियों और सरकार के बीच एक मजबूत डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदान करता है, ताकि देश में खाद्य सुरक्षा मानकों को बेहतर किया जा सके।
सहायक आयुक्त खाद्य मानवेन्द्र सिंह ने बताया फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप एक मोबाइल एप्लिकेशन है जिसे भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा लॉन्च किया गया है। इस ऐप का उद्देश्य उपभोक्ताओं, व्यापारियों और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के बीच संपर्क को मजबूत बनाना है।

मुख्य विशेषताएं:

उपभोक्ता असुरक्षित, खराब या नकली खाद्य पदार्थों के बारे में शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
शिकायत की स्थिति को ट्रैक किया जा सकता है।

लाइसेंस/पंजीकरण सत्यापन

व्यापारियों और उपभोक्ताओं को खाद्य व्यवसाय संचालकों (FBOs) के लाइसेंस या पंजीकरण नंबर की वैधता जांचने का विकल्प है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा ,मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने फौजा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर:3 मार्च 25 को गांधी मैदान पटना में होने वाले महाजुटान की तैयारी को लेकर गोठहुला में कार्यकर्ता कन्वेंशन आयोजित।

rktvnews

उत्तराखंड:राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राजभवन में स्वामी रामतीर्थ के जीवन-दर्शन और ऐतिहासिक यात्रा पर आधारित दो पुस्तकों का विमोचन किया।

rktvnews

भोजपुर: वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित,मतदान की जागरूकता हेतु प्रतियोगिताओं का आयोजन।

rktvnews

ग्राउंड जीरो’ के निर्देशक तेजस प्रभा विजय देओस्कर ने इमरान हाशमी को बताया एक शाय एक्टर।

rktvnews

गिरीडीह: नगरपालिका चुनाव प्रचार थमा, उपायुक्त ने की प्रेस वार्ता।

rktvnews

Leave a Comment