RK TV News
खबरें
Breaking News

दिव्यांग कौशल योजना दिव्यांगजनों को आईटी, एवीजीसी और आतिथ्य क्षेत्रों में अनुकूल विशिष्ट प्रशिक्षण प्रदान करेगी।

फोटो: सौ: सोशल मीडिया
दिव्यांग सहारा योजना दिव्यांगजनों के लिए आधुनिक रिटेल-स्टाइल केंद्रों के रूप में सहायक प्रौद्योगिकी मार्ट की स्थापना करेगी।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 01 फरवरी।केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए कहा कि सबका साथ सबका विकास का हमारा विजन प्रत्येक परिवार, समुदाय, प्रांत और क्षेत्र को सार्थक प्रतिभागिता के लिए संसाधनों, सुविधाओं और अवसरों तक पहुंच सुनिश्चित कराना है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए वित्त मंत्री ने दिव्यांगजनों के लिए निम्नलिखित घोषणा की:

दिव्यांग कौशल योजना

आईटी, एवीजीसी क्षेत्र, आतिथ्य और खाद्य एवं पेय क्षेत्र कार्योन्मुखी और प्रक्रिया आधारित भूमिका प्रदान करते हैं जो दिव्यांगजनों के लिए उपयुक्त है। यह दिव्यांग समूहों के लिए उद्योग संगत और अनुकूल विशिष्ट प्रशिक्षण के माध्यम से सम्मानजनक आजीविका के अवसर प्रस्तुत करेंगे।

दिव्यांग सहारा योजना

सभी पात्र दिव्यांगजनों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले सहायक उपकरणों तक समय से पहुंच एक मूलभूत आवश्यकता है। बजट (i) सहायक उपकरणों का उत्पादन बढ़ाने, अनुसंधान और विकास तथा एअई एकीकरण में निवेश के लिए भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एएलआईएमसीओ) को सहायता उपलब्ध कराने, (ii) पीएम दिव्याशा केंद्रों को मजबूत करने और आधुनिक रिटेल स्टाइल केंद्रों के रूप में सहायक प्रौद्योगिकी मार्ट की स्थापना में सहायता का प्रस्ताव करता है, जहां दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिक सहायक उत्पादों को देख, परख और खरीद सकें।

Related posts

मारपीट के अलग-अलग मामलों में 18 पर प्राथमिकी।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) शासी परिषद की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

सरकारी स्कूल बंदी की मार सबसे ज़्यादा गरीब छात्रों पर।

rktvnews

पिथौरागढ़:अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा।

rktvnews

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हाउसिंग कॉलोनी के बाबा रामेश्वर नाथ महादेव मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान संपन्न।

rktvnews

पटना: अंबेडकर पर दिए बयान पर गृह मंत्री अमित शाह का किया गया पुतला दहन।

rktvnews

Leave a Comment