RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:शिकारीपाड़ा प्रखंड के बरमसिया पंचायत में “आवास योजना गृह प्रवेश सह जन संवाद कार्यक्रम” का आयोजन।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)28 अगस्त।शिकारीपाड़ा प्रखंड के बरमसिया पंचायत में आज “आवास योजना गृह प्रवेश सह जन संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सम्मानित अतिथियों की मौजूदगी में लाभुकों को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया।
इस अवसर पर अबुआ आवास योजना के अंतर्गत चयनित 10 लाभुकों को सांकेतिक रूप से गृह प्रवेश के लिए चाभी सौंपी गई तथा 110 लाभुकों को उनके नए घरों में प्रवेश कराया गया।
महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ते हुए, JSLPS द्वारा दीदी की दुकान के लिए ₹8 लाख का क्रेडिट लिंकज अनुमोदित किया गया। इसके अतिरिक्त, 2 लाभुकों को पारिवारिक लाभ एवं 2 लाभुकों को जॉब कार्ड भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं अब केवल कागजों में सीमित न रहकर धरातल पर दिखाई दे रही हैं। उन्होंने लोगों से योजनाओं का लाभ लेने में सक्रिय एवं जागरूक रहने की अपील की।
उन्होंने आगे कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का उद्देश्य आमजनों को एक ही स्थान पर समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराना है। उपायुक्त ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में इसी प्रकार के जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि योजनाओं की जानकारी और लाभ सीधे जनता तक पहुँच सके।
उन्होंने आमजनों को यह भी अवगत कराया कि जनता की समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जिला स्तरीय जनता दरबार का आयोजन उपायुक्त कार्यालय में किया जाता है।
सभी पंचायतों में तिथिवार वित्तीय समावेशन शिविरों का आयोजन कर ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ा जा रहा है।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, पंचायत प्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

अजमेर में सुदृढ़ होगी जलापूर्ति व्यवस्था – 31.14 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रस्ताव ।

rktvnews

आगामी मुहर्रम पर्व-2023 को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु डीएम और एसपी ने की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भोजपुर:स्नान के दौरान तालाब में डूबा युवक, मासूम बच्चों से उठा पिता का साया।

rktvnews

झारखंड: चतरा:भव्य चुनाव उत्सव कार्यक्रम जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में हुआ आयोजित।

rktvnews

होली आई रै….!

rktvnews

भोजपुर:प्रो डा नरेंद्र कुमार बने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के साइंस डीन।

rktvnews

Leave a Comment