RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बिहार में सामाजिक – आर्थिक बदलाव लाल झंडा के ताकत से ही है संभव : कुणाल

9 मार्च 2025 को पटना में होगा ‘बदलो बिहार महाजुटान।

भोजपुर से 50 हजार लोग होंगे शामिल।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )16 दिसंबर।आरा के नागरी प्रचारिणी सभागार में आयोजित ‘बदलो बिहार महाजुटान’ कार्यकर्ता कन्वेंशन में आज जिले के विभिन्न प्रखण्डों से पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।मुख्य वक्ता के बतौर माले राज्य सचिव का. कुणाल, वरिष्ठ पार्टी नेता का. स्वेदश भट्टाचार्य, जिला सचिव जवाहरलाल सिंह सहित केंद्रीय कमिटी सदस्य राजू यादव, शिवप्रकाश रंजन ,अगिआंव विधायक, इंसाफ़ मंच राज्य सचीव कयामुद्दीन अंसारी, आइसा राज्य सचिव सबीर कुमार, पार्टी के प्रखण्ड सचिव रमेश , उपेंद्र भारती, चन्द्रदीप सिंह, रघुवर पासवान, कमलेश यादव आदि शामिल रहें।कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने किया।अध्यक्ष मंडल में पार्टी के पूर्व विधायक चन्द्रदीप सिंह, रमेश ,इंदु सिंह संजय सिंह शामिल थे।
मुख्य वक्ता के बतौर कनेवशन को संबोधित करते हुए राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि करीब दो दशकों से मौजूद भाजपा-जदयू शासन पूरी तरह बेनकाब हो जाने के बाद बिहार आज बदलाव के मुहाने पर है। संक्रमण के इस दौर का लाभ उठाकर राज्य में साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण और झूठ के सहारे भाजपा अकेले सत्ता हथियाने की फिराक में है।
उन्होंने कहा कि विगत दिनों हमारी पार्टी द्वारा चलाया गया हक दो-वादा निभाओ अभियान और बदलो बिहार न्याय यात्रा में हमें जनता का अपार समर्थन मिला है। इसमें जनता की बिहार में बदलाव की आकांक्षा भी परिलक्षित हुई है।
उन्होंने कहा कि बिहार की तथाकथित डबल इंजन सरकार के अन्याय, बदलाव की ताकतों को कुचल देने और बिहार को पीछे धकेलने की साजिशों के खिलाफ चौतरफा आंदोलनों को तेज करना है. यह कन्वेंशन लोगों के जीवन-जिंदगानी, सामाजिक न्याय, आर्थिक सुरक्षा, सुरक्षित रोजगार, भूमि पर अधिकार, लाभकारी खेती जैसे बदलाव के एजेंडे को नई ऊर्जा देने के लिए आयोजित है। 9 मार्च को पटना में होने वाले महाजुटान को विभिन्न आंदोलनरत सामाजिक समूहों का एक साझा मंच बना देना है।उनकी गोलबंदी में अभी से एक-एक कार्यकर्ता को लग जाना है।
बिहार में 20 सालों में विकास नहीं बकवास हुआ है. पुल-पुलिया ध्वस्त हो रहे हैं, विकास हुआ है तो भ्रष्टाचार का विकास हुआ है. जिन अधिकारियों के भरोसे सरकार चल रही है आज वे जेल के पीछे हैं. दूसरी ओर, आंदोलनरत नेताओं को उठाकर जेल में डाल दिया जा रहा है.
बिहार की जनता में बदलाव की तीव्र आकांक्षा है. पार्टी द्वारा चलाए गए ‘हक दो-वादा निभाओ’ और ‘बदलो बिहार न्याय यात्रा’ के दौरान यह खुलकर सामने आया.
कन्वेशन में यह तय किया गया कि बदलो बिहार महाजुटान में भोजपुर से 50 हजार की संख्या में किसान – मजदूर, छात्र – नौजवान महिला शामिल होंगे।

Related posts

भोजपुर:सिविल सोसायटी का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध लेखिका और ओडिशा के मुख्यमंत्री की बहन गीता मेहता के निधन पर शोक व्यक्त किया

rktvnews

महंगाई राहत कैम्प 1.63 करोड़ से अधिक परिवारों को मिली महंगाई से राहत 7.13 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके वितरित।

rktvnews

गढ़वा: “कॉफी विद एसडीएम”में प्रमुख व्यासाइयों ने की शिरकत।

rktvnews

पटना:आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी एवं सुमित्रानंदन पंत जयंती समारोह का आयोजन।

rktvnews

गढ़वा: नए उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने किया पदभार ग्रहण।

rktvnews

Leave a Comment