RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर मे पानी निकासी व ब्लीचिंग पावडर के छिड़काव को लेकर बैठक आयोजित।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 29 जून। भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत के सभागार में नगर में हुए जलजमाव के निकासी तथा ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव को लेकर मुख्य पार्षद जुगनू देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, कार्यपालक पदाधिकारी समेत 8 पार्षद उपस्थित थे। एक पार्षद अनुपस्थित रहे। नगर पंचायत के कुल 11 पार्षदों में से 9 पार्षद हैं। गलत शपथ पत्र देने के कारण राज्य निर्वाचन आयोग ने दो वार्ड पार्षदों की सदस्यता रद्द कर दी है। मुख्य पार्षद जुगनू देवी ने कहा कि जरूरत के अनुसार वार्डो में जलजमाव से निजात दिलाने का प्रयास किया जायेगा और कच्चा नाली बनाया जायेगा। सभी जगह ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव किया जायेगा। कार्यपालक पदाधिकारी मो निशात आलम ने बताया है कि जहाॅ पर जलजमाव की स्थिति होगी वहाँ पानी की निकासी कराई जाएगी। सभी पार्षदों के साथ बैठक कर  काम कराने पर विशेष रूप से बल दिया गया। बैठक में मुख्य पार्षद जुगनू देवी, उप मुख्य पार्षद झुनिया देवी, कार्यपालक पदाधिकारी मो नेशात आलम, पार्षद मनोज पासवान, मो शाहिद अनवर उर्फ सगीर, देवांती देवी, हीरालाल पांडेय, संजय चतुर्वेदी, बबीता देवी, नीलू देवी, आरती देवी, लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट पदाधिकारी मनजीत अरोङा, प्रधान सहायक सुशील कुमार वर्मा,  शैलेश कुमार, बलवंत, अखिलेश कुमार, प्रिंस, विक्की आदि उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद:युवाओं के लिए नौकरी के सवाल पर बचती है भाजपा: पं. जगजीत शर्मा

rktvnews

देवघर: दो दिवसीय किसान वैज्ञानिक अंतरमिलन कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

रायपुर : अब मजदूर के बच्चे भी बनेंगे अफसर, प्रदेश के 10 जिलों में निःशुल्क कोचिंग जुलाई से होगी शुरू

rktvnews

संचालनात्मक स्तर की चर्चा के लिए नौसेना के कमांडर कोच्चि में।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में सेतुओं की सुरक्षा के सम्बन्ध में बैठक ली।

rktvnews

स्वीप गतिविधियों के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में लगाया गया ईवीएम-वीवीपेट जागरूकता काउंटर।

rktvnews

Leave a Comment