RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

प्याज का बफर 3 लाख मीट्रिक टन से 5 लाख मीट्रिक टन बढाया गया!कल (सोमवार) से भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ 25 रुपये प्रति किलो के खुदरा मूल्य की दर से प्याज की बिक्री करेगा।

नई दिल्ली/20 अगस्त।एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए सरकार ने 3.00 लाख मीट्रिक टन के प्रारंभिक खरीद लक्ष्य को प्राप्त करने के बाद इस वर्ष प्याज बफर की मात्रा को बढ़ाकर 5.00 लाख मीट्रिक टन कर दिया है। इस संबंध में, उपभोक्ता मामलों के विभाग ने भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (एनएएफईडी) को प्रमुख उपभोग केंद्रों में खरीदे गए स्टॉक के निपटान के साथ-साथ अतिरिक्त खरीद लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक को 1.00 लाख टन की खरीद करने का निर्देश दिया है।
बफर के प्याज का निपटान शुरू हो गया है, जो राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रमुख बाजारों को लक्षित करता है जहां खुदरा कीमतें अखिल भारतीय औसत से अधिक हैं और/या पिछले महीने की तुलना में काफी अधिक हैं। आज की तारीख तक, बफर से लगभग 1,400 मीट्रिक टन प्याज लक्षित बाजारों में भेजा गया है और उपलब्धता बढ़ाने के लिए इसे लगातार जारी किया जा रहा है।
प्रमुख बाजारों में प्याज की आपूर्ति करने के अलावा, बफर से प्याज कल यानी सोमवार 21 अगस्त 2023 से एनसीसीएफ के खुदरा दुकानों और मोबाइल वैन के माध्यम से खुदरा उपभोक्ताओं को 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। आने वाले दिनों में अन्य संस्‍थाओं और ई-कॉमर्स मंचों को शामिल करके प्याज की खुदरा बिक्री को उपयुक्त रूप से बढ़ाया जाएगा।
बफर के लिए खरीद, लक्षित स्टॉक जारी करने और निर्यात शुल्क लगाने जैसे सरकार द्वारा किए गए बहुआयामी उपायों से किसानों के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करके किसानों और उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा और उपभोक्ताओं को वहनीय मूल्यों पर निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

Related posts

जनजातीय कार्य मंत्रालय ने योजनाओं की प्रगति समीक्षा करने तथा विजन 2047 और 100 दिन की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श करने के लिए दो दिवसीय मंथन शिविर का आयोजन किया।

rktvnews

बिहार: PK ने पारस हॉस्पिटल में हुई हत्या पर सरकार और ADG को घेरा, बोले- ADG का बयान उनकी मानसिकता को दिखाता है, अगर मर्डर करने वाले लोग उन्हें किसान दिख रहे तो अपने आंख की जांच करानी चाहिए।

rktvnews

मध्यप्रदेश:होली भाईचारे का पर्व है, यह हमें एकता और सद्भाव बनाए रखने की देता है प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

रोहतास:12 अगस्त को मुख्यमंत्री करेंगे सभी विद्युत उपभोक्ताओं के साथ संवाद।

rktvnews

अग्निपथ योजना के बाद रद्द की गई सेना और वायु सेना की पिछली भर्ती प्रक्रियाओं को पूरा करने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के अहमदाबाद में श्री स्वामीनारायण गुरुकुल विश्वविद्या प्रतिष्ठानम् (SGVP) द्वारा आयोजित पूज्य पुराणी स्वामी स्मृति महोत्सव को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment