RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

झारखंड:चतरा:मतदाताओं को वोट के प्रति जागरूक करने हेतु जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पहुंचे सिमरिया व लावालौंग प्रखंड क्षेत्र।

13 नवंबर को मतदान केंद्र पहुंच मतदान करने की अपील।

हर एक वोट के महत्व की दी गई जानकारी।

लोकतंत्र तभी महान जब करें सभी मतदान ……..: शकील अहमद

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)03 नवंबर।विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित 13 नवंबर को जिले के सिमरिया और चतरा विधानसभा क्षेत्र में मतदान होना है। इसमें सभी मतदाता अपने मत के प्रति जागरूक होकर मतदान केंद्र पहुंच मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। इस उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले के सिमरिया और चतरा विधानसभा क्षेत्र के विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों समेत कई अन्य जगहों पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे मेहंदी, रंगोली प्रतियोगिता, रैली, रात्रि चौपाल, डोर टू डोर जागरूकता अभियान समेत कई अन्य अभियान भी चलाए जा रहे है। यही जागरूकता कार्यक्रम के ही दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी शकील अहमद अपने पूरे टीम के साथ मतदाता को वोट के प्रति जागरूक करने हेतु सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के लावालौंग प्रखंड और सिमरिया प्रखंड क्षेत्र के बागरा एवं लमटा पहुंचे। उन्होंने पूरे टीम के साथ दुकान दुकान जाकर ग्राहकों और दुकानदारों से 13 नवंबर को मतदान केंद्र पहुंच मतदान करने की अपील की साथ ही मेला हाट बाजारों में भी मतदाताओं को मतदाता शपथ दिलाया गया एवं हर एक वोट के महत्व को जानकारी उपस्थित सभी मतदाताओं को दी गई।

Related posts

मर्यादित नारी एवं वीरगति प्राप्त करने वालों को मिलता है मोक्ष : जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने G.G.I.C कौलागढ़ में विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा 2024’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ प्रदान किया।

rktvnews

राजस्थान:जनवरी के तीसरे सप्ताह में जयपुर में जुटेंगे, देश-प्रदेश के मिनरल एक्सप्लोरेशन विशेषज्ञ: टी रविकान्त

rktvnews

प्रीति ज़िंटा का शानदार कमबैक, बनीं स्व डायमंड्स का नया चेहरा।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ओडिसा में हुई भीषण रेल दुर्घटना में 200 से अधिक लोगो की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया।

rktvnews

वैशाली:जिला पदाधिकारी द्वारा हाजीपुर में अवैध वसूली पर बड़ी कार्रवाई,आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में, दो फरार, आरोपियों की खोज जारी।

rktvnews

Leave a Comment